रायपुर। गृहमंत्री विजय शर्मा ने किरवई मवेशी बाजार के ठेका अनुबंध को निरस्त करने की जानकारी दी है। उन्होंने यह जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से दी।
गृहमंत्री ने बताया कि ग्राम पंचायत किरवई द्वारा एक आवेदन प्रस्तुत किया गया था, जिसमें अनुरोध किया गया था कि किरवई मवेशी बाजार के कर वसूली ठेके को निरस्त किया जाए। उनके द्वारा दी गई
जानकारी के अनुसार, आज ठेका अनुबंध निरस्त कर दिया गया है। यह कदम ग्राम पंचायत की ओर से किए गए आवेदन के बाद उठाया गया है।




