रायपुर। मेयर मीनल चौबे ने महापौर और पार्षद गणों के शपथ ग्रहण समारोह के लिए निर्धारित स्थल सरदार बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम** का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने समारोह की तैयारियों का जायजा लिया और प्रशासनिक पक्ष पर ध्यान केंद्रित किया।
महाशिवरात्रि पर बड़ा हादसा: श्रद्धालुओं से भरी कार को ट्रक ने मारी टक्कर, नाबालिग सहित चार लोगों की मौत, 7 गंभीर रूप से घायल
कलेक्टर और नगर निगम प्रशासक डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर, रायपुर नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा भी स्टेडियम पहुंचे और शपथ ग्रहण समारोह की प्रशासनिक तैयारियों का निरीक्षण किया।
Chhattisgarh: एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6वीं के लिए प्रवेश परीक्षा 2 मार्च को
आयुक्त ने इस दौरान संबंधित अधिकारियों को सभी आवश्यक तैयारियां प्राथमिकता के साथ शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस निरीक्षण में नगर निगम अपर आयुक्त यू. एस. अग्रवाल, विनोद पाण्डेय , और उपायुक्त डॉ. अंजलि शर्मा भी उपस्थित रहे।




