सरगुजा। जिले में पुलिस महकमे में हाल ही में एक बड़ा फेरबदल हुआ है। एसपी योगेश पटेल द्वारा जारी आदेश के अनुसार, जिले के विभिन्न थानों में पदस्थ 2 निरीक्षक, 5 उप निरीक्षक और 1 सहायक उप निरीक्षक का तबादला किया गया है।
भारतीय टीम ने कीवियों को रौंदा, अब इस टीम से होगा सेमीफाइनल
आदेश के तहत निरीक्षक अश्वनी सिंह को अब यातायात थाने का प्रभारी नियुक्त किया गया है, जबकि निरीक्षक मनोज प्रजापति को लुंड्रा थाने का प्रभारी बनाया गया है। साथ ही, उप निरीक्षक शशि सिंह को सायबर सेल का जिम्मा सौंपा गया है।




