कोरबा। शहर के प्रशासनिक कॉलोनी में रविवार रात एक बड़ा चोरी का मामला सामने आया है। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के तहसील कार्यालय में कार्यरत ओडी लदेर के घर की है, जहां चोर जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गए। घटना के समय घर में कोई नहीं था क्योंकि पूरा परिवार बिलासपुर में एक पारिवारिक कार्यक्रम में गया हुआ था। चोरों ने इस मौके का फायदा उठाया और घर से न सिर्फ जेवरात और नकदी चुराई, बल्कि राशन सामान भी लेकर चले गए।
अत्याधुनिक स्पोर्ट्स परिसर का निर्माण : 15 करोड़ की लागत से होगा तैयार, 17 एकड़ क्षेत्र में बनेगा
पीड़ित ओडी लदेर ने बताया कि चोरी किए गए जेवर उनकी बेटी की आगामी शादी के लिए रखे गए थे। परिवार की स्थिति यह है कि पति की मृत्यु के बाद पत्नी को तहसील कार्यालय में अनुकंपा नियुक्ति मिली थी, और अब यह घटना उनके लिए एक बड़ा आघात है।
अचानक भर-भराकर गिरी कॉम्प्लेक्स की चार दुकानें, इलाके में मची अफरा-तफरी
चोरों ने गुल्लक में रखे लगभग 20 हजार रुपए भी उड़ा लिए। घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था, अलमारी और पेटी खुली हुई थीं, और पलंग के अंदर से भी सामान निकाला गया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित परिवार का कहना है कि चोरों ने उनकी जिंदगी में कठिनाई बढ़ा दी है और अब वे न्याय की उम्मीद कर रहे हैं।




