रायपुर। 4 मार्च को नगर निगम द्वारा भाठागांव चौक के पास लीकेज मरम्मत कार्य के कारण शहर की 32 टंकियों में पानी की आपूर्ति नहीं होगी।
सेबी की पूर्व चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच मिली बड़ी राहत, बंबई HC ने दिया ये निर्देश
कार्यपालन अभियंता नरसिंग फरेंद्र के अनुसार, मरम्मत में करीब 10 घंटे का शटडाउन किया जाएगा, जिससे 150 एमएलडी और 80 एमएलडी प्लांट के ओवरहेड टैंक में पानी का भराव नहीं हो सकेगा। यह कार्य मंगलवार की शाम को प्रभावी होगा, और 5 मार्च की सुबह से पानी की आपूर्ति फिर से सामान्य हो जाएगी।
सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी का ऐलान, होली से पहले खुला सौगातों का पिटारा
पानी की आपूर्ति प्रभावित होने वाले ओवरहेड टैंकों में प्रमुख रूप से भाठागांव, चंगोराभाठा, कुशालपुर, डीडीनगर, ईदगाहभाठा, सरोना, टाटीबंध, कोटा, कबीर नगर, जरवाय, गोगांव, मठपुरैना, लालपुर, अमलीडीह, अवंति विहार, मण्डी, मोवा, सड्डू, दलदल सिवनी, रामनगर, कचना, आमासिवनी, देवपुरी, बोरियाखुर्द, जोरा, भनपुरी नया, रायपुरा, कुकुरबेड़ा, बैरनबाजार नया, देवेन्द्र नगर नया, संजय नगर, और मोतीबाग ओवरहेड टैंक शामिल हैं।




