नवापारा: नवा रायपुर मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों को जोरदार टक्कर मार दी, जिसके चलते तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा ग्राम सुंदरकेरा के पास हुआ
।
बताया जा रहा है कि युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि टक्कर के बाद मोटरसाइकिल सवार युवक सड़क पर दूर जा गिरे।
UP विधानसभा में पान-मसाला खाकर विधायक ने थूक दिया, स्पीकर बोले- खुद हाजिर हो जाएं नहीं तो…
सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल नवापारा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
Trade War: अब चीन ने अमेरिका पर लगाया टैरिफ, 25 US कंपनियां भी बैन!
जानकारी के अनुसार, तीनों युवकों की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज जारी है। नवापारा पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने लापरवाह कार चालक को हिरासत में ले लिया है और उसके खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।




