लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है। सत्र के 9वें दिन मंगलवार को मजेदार वाकया पेश आया। सत्र की शुरुआत हुई और विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना आकर अपने आसन पर बैठे।
छत्तीसगढ़ विधानसभा में बजट चर्चा के दौरान वित्त मंत्री की अनुपस्थिति पर विपक्ष का वॉकआउट
आसन पर बैठते ही उन्होंने कहा- ‘आज सुबह मुझे सूचना मिली कि हमारे किसी माननीय सदस्य ने विधानसभा के हॉल में पान मसाला खाकर वहीं अपनी सेवाएं दे दी। यह सुनकर मैं यहां आया था और साफ-सफाई करवाई थी। मैंने वीडियो में उस माननीय सदस्य को देख भी लिया है, लेकिन मैं किसी को अपमानित नहीं करना चाहता इसलिए मैं उनका नाम नहीं ले रहा हूं।’
नवनिर्वाचित जनपद सदस्य ने दिखाई गर्मी, भरे मंच से साय सरकार के इस मंत्री के लिए किया अभद्र शब्दों का प्रयोग, वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल
विधानसभा अध्यक्ष ने आगे कहा- ‘मेरा सभी सदस्यों से निवेदन है कि अगर आगे से वे अपने किसी भी साथी को ऐसा करते देखें तो वे लोग उनको रोक दें। मेरी बात समझें। ये हम सबकी विधानसभा है। सिर्फ अध्यक्ष की नहीं। ये उत्तर प्रदेश के 25 करोड़ जनता की विधानसभा है। इसको साफ-सुथरा रखकर हमारी जिम्मेदारी है। मैं माननीय सदस्य का नाम नहीं लेना चाहता। वे अपने आप मेरे पास आकर अगर गलती मान लेते हैं तो ठीक है वर्ना मैं उनको बुलवा लूंगा।’
नवनिर्वाचित जनपद सदस्य ने दिखाई गर्मी, भरे मंच से साय सरकार के इस मंत्री के लिए किया अभद्र शब्दों का प्रयोग, वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल




