Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    April 19, 2026

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    April 17, 2026

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    March 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    • रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू
    • एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा
    • मछली के इंतजार में बैठे थे मछुआरे, जाल से निकला सात फीट का मेहमान… तालाब किनारे मच गया हड़कंप
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Friday, April 24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » कोरबा हत्याकांड मामले में बड़ा खुलासा: अवैध संबंध के चलते बुजुर्ग को उतारा था मौत के घाट, फिर दी थी 5 लोगों की हत्या की धमकी

    कोरबा हत्याकांड मामले में बड़ा खुलासा: अवैध संबंध के चलते बुजुर्ग को उतारा था मौत के घाट, फिर दी थी 5 लोगों की हत्या की धमकी

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareMarch 9, 2025 अपराध No Comments4 Mins Read
    Korba Murder Case
    Korba Murder Case

    Korba Murder Case: कोरबा पुलिस ने कलयुग का कल्कि बनकर हत्या करने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, 23 फरवरी की देर रात 60 साल के रामसिंह कंवर की अज्ञात शख्स ने धारदार हथियार से सिर पर जानलेवा हमला कर दिया था। हत्या के बाद आरोपी ने घर के बाहर दीवार पर 5 अन्य लोगों की हत्या के साथ ही पुलिस को सीधे चुनौती दी थी।

    जिसकी वजह से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ था।, वहीं पुलिस के सामने इस अज्ञात कलयुग के कल्कि को पकड़ना एक बड़ी चुनौती थी। इतना ही नहीं, रामसिंह की अंत्येष्टि के अगले दिन मुक्तिधाम में तलवार और एक और धमकी भरी चिट्ठी छोड़कर आरोपी ने सनसनी फैला दी। इस घटना के बाद गांव वाले काफी डर गए। इधर, पुलिस के लिए भी यह मामला एक चुनौती बन गया था। अब वारदात के 12 दिन बाद पुलिस ने कलयुग के कल्कि के नाम से दहशत फैलाने वाले हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया है। जिसने ट्रायंगल लव स्टोरी में हत्यांड को अंजाम देने की बात कबूल की है।

    Read Also-  GST पर मिलेगी बड़ी राहत: वित्त मंत्री सीतारमण ने दिए संकेत, जीएसटी दरों में हो सकती है बड़ी कटौती

    Korba Murder Case: गौरतलब है कि कोरबा जिला के उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम पकरिया नवापारा में 23 फरवरी की देर रात 60 साल के रामसिंह कंवर अज्ञात शख्स ने धारदार हथियार से सिर पर जानलेवा हमला कर दिया था। गंभीर रूप से घायल रामसिंग कंवर की दूसरे दिन अस्पताल मे मृत्यु हो गई थी। हमले की सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत घटना स्थल पहुंच कर क्राइम सीन को सुरक्षित कर फारेंसिक टीम को बुलाकर घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।

    पुलिस की जांच में घटनास्थल के आस पास ही 3 अलग-अलग जगहों पर राम सिंह के बेटे जगदीश का नाम, कलयुग के कल्कि, झूठ बोलना पाप है, आदि लिखा हुआ दिखाई दिया। इस वारदात के दो दिन बाद 26 फरवरी को सुबह घटना स्थल के सामने घर की दीवार पर अगला टारगेट मोनू….कलयुग के कल्कि, शराब बंद, पकरिया में 5 हत्या और होने वाली है, लिखा हुआ मिला। गांव के मकान की दीवार पर लिखे इस धमकी भरे मैसेज को पढ़ने के बाद जहां ग्रामीणों के बीच दहशत व्याप्त हो गया था। वहीं गांव के 5 अन्य लोगों की हत्या की धमकी की जानकारी मिलते ही पुलिस के सामने अज्ञात हत्यारे को पकड़ना एक बड़ी चुनौती थी।

    Read Also-  सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका: 966 पदों पर निकली सीधी भर्ती, जानिए कब, कहां और कैसे कर सकते है अप्लाई

    Korba Murder Case: पुलिस की पूछताछ में आरोपी विकास यादव ने बताया कि उसका जिस महिला से अवैध संबंध था, उसी महिला के साथ जगदीश का भी अवैध संबंध था। ये बात उसके लिए बर्दाश्त से बाहर था। लिहाजा उसने जगदीश को रास्ते से हटाने की योजना लगभग दो माह पहले ही कर लिया था। आरोपी ने लोहे का एक धारदार तलवारनुमा हथियार बनाया। जिस हथियार को लेकर वह घटना की रात जगदीश को मारने के लिए उसके घर पहुंचा था, लेकिन जगदीश के नहीं मिलने पर उसने मंच पर सोए उसके पिता पर उस धारदार हथियार से सिर पर हमला किया, और दीवार पर जगदीश के लिए चेतावनी लिखी।

    Read Also-  धर्मांतरण को लेकर राजधानी में बवाल: बजरंग दल का उग्र प्रदर्शन, इलाके में पुलिस बल तैनात

    Korba Murder Case: फिर उसने पुलिस को गुमराह करने के लिए कलयुग के कल्कि जैसी कहानी बनाई। फिर अखबार एवं अन्य समाचार माध्यम से पढ़ा कि रामसिंह की अस्पताल में मृत्यु हो गई है, तब उसने पुलिस को और गुमराह करने के लिए एक दिन बाद मोनू की दीवार पर उसने मोनू को अपना अगला टारगेट बताते हुए धमकी लिख दिया। शराबबंदी के बारे में लिखा, पकरिया में 5 मौत और होने वाली है लिखकर पुलिस को गुमराह करने का आरोपी ने भरसक प्रयास किया। इसके बाद जब उसकों मीडिया के माध्यम से पुलिस द्वारा जगदीश से गहन पूछताछ किये जाने की जानकारी मिली। तब उसने दोबारा पुलिस को गुमराह करने के उद्देश्य से 4 मार्च की रात शमशान घाट मे तलवारनुमा हथियार के साथ एक धमकी भरा पत्र छोड़ा था। आरोपी के इस खुलासे के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने आज इस हत्याकांड का खुलासा किया है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    chhattisgarh korba murder case korba murder korba murder case korba news latest news in korba
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक

    डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी

    एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा

    मछली के इंतजार में बैठे थे मछुआरे, जाल से निकला सात फीट का मेहमान… तालाब किनारे मच गया हड़कंप

    होली के नाम पर कुत्ते के साथ क्रूरता, वीडियो वायरल; दो युवक गिरफ्तार

    अफीम की खेती का मामला: NCB की एंट्री, भाजपा नेता विनायक ताम्रकर गिरफ्तार

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.