बिलासपुर। जिले में भाभी की हत्या करने वाले देवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ में बताया कि अवैध संबंध बनाने से मना करने पर भाभी की हत्या की। घटना बिलासपुर के सीपत क्षेत्र के ग्राम खैरा का है।
जानकारी के मुताबिक राजकुमारी बर्मन की शादी तेलसरा में रहने वाले रामलाल बर्मन से हुई थी। मृतिका 8 साल पहले अपने पति और बच्चों को लेकर मायके में रहने लगी। जहां पर उन्होंने अपना मकान भी बना लिया।
वाड्रफनगर नगर पंचायत उपाध्यक्ष चुनाव : बागी ने बिगाड़ा बीजेपी का खेल, अधिकृत प्रत्याशी को 2 वोट से मिली शिकस्त
साल भर पहले रामलाल की सड़क हादसे में मौत हो गई। इसके बाद महिला अपने बच्चों के साथ रहती थी। शुक्रवार को महिला का देवर संजय बृजवासी उनके घर आया था। दोपहर को बच्चे स्कूल चले गए। तब उनका चाचा घर पर ही था। बच्चे स्कूल से घर आए, तो देखा कि उनकी मां का शव खाट पर बंधा हुआ था। उसके गले में गमछा बंधा था। बच्चों ने आसपास के लोगों के साथ घटना की जानकारी पुलिस को दी।
कनाडा के नए पीएम के नाम का ऐलान, लिबरल पार्टी ने जस्टिन ट्रूडो की जगह चुना नया नेता
मौके पर पहुंची सीपत पुलिस ने जानकारी जुटाई, तो पता चला कि संजय ने अपनी बेटी को फोन कर कहा, कि तुम्हारी बड़ी मां ने गलत किया था। इसके कारण उसकी हत्या कर दी है। उसने खुद आत्महत्या करने की बात कहते हुए तलाश नहीं करने कहा। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।




