Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    एक माह में ही जनता के भरोसे का सबसे सशक्त माध्यम बनी सीएम हेल्पलाइन, 42 हजार से अधिक शिकायतों का हुआ समाधान

    July 18, 2026

    भारत की बढ़ती वैज्ञानिक क्षमता और नवाचार का सशक्त प्रतीक है विक्रम-1 : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    July 18, 2026

    भारत ने रचा इतिहास, पहले निजी ऑर्बिटल रॉकेट ‘विक्रम-1’ का सफल प्रक्षेपण

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • एक माह में ही जनता के भरोसे का सबसे सशक्त माध्यम बनी सीएम हेल्पलाइन, 42 हजार से अधिक शिकायतों का हुआ समाधान
    • भारत की बढ़ती वैज्ञानिक क्षमता और नवाचार का सशक्त प्रतीक है विक्रम-1 : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • भारत ने रचा इतिहास, पहले निजी ऑर्बिटल रॉकेट ‘विक्रम-1’ का सफल प्रक्षेपण
    • रायपुर में स्मार्ट मीटर विवाद गरमाया, कांग्रेस ने बिजली विभाग के खिलाफ खोला मोर्चा
    • सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 10.55 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
    • सावन में करें अपराजिता के फूल से जलाभिषेक, सुख-समृद्धि की है धार्मिक मान्यता
    • क्रोंधा डबल मर्डर का 72 घंटे में खुलासा, दो सगे भाइयों ने की थी बुजुर्ग दंपति की हत्या
    • गूगल और एआई मानव बुद्धि का विकल्प नहीं, मौलिक सोच बनाए रखें: राज्यपाल रमेन डेका
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Saturday, July 18
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 10.55 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

    सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 10.55 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

    Khabarwaad News DeskBy Khabarwaad News DeskJuly 18, 2026 अपराध No Comments2 Mins Read

    भिलाई। भिलाई के स्मृतिनगर थाना क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 10.55 लाख रुपये से अधिक की ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। आरोपी ने कोविड-19 के दौरान नर्सिंग स्टाफ की सरकारी नौकरी दिलाने का झूठा आश्वासन देकर पीड़िता से रकम ऐंठी थी।

    कोविड काल में दिया सरकारी नौकरी का लालच

    सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि यह कार्रवाई पीड़िता स्वेच्छा रानी की शिकायत पर की गई। शिकायत के मुताबिक, वर्ष 2022 में कोविड-19 के दौरान वह जुनवानी स्थित शंकराचार्य अस्पताल में कार्यरत थीं। इसी दौरान आरोपी बिज्जू चंद्रा ने खुद को प्रभावशाली व्यक्ति बताते हुए शासकीय चंदूलाल चंद्राकर अस्पताल और जिला अस्पताल दुर्ग में नर्सिंग स्टाफ की सरकारी नौकरी दिलाने का भरोसा दिया।

    10.55 लाख रुपये की ठगी

    आरोपी ने नौकरी लगवाने के नाम पर पीड़िता से अलग-अलग किश्तों में कुल 10,55,698 रुपये ले लिए। काफी समय बीत जाने के बाद भी न तो नौकरी मिली और न ही रकम वापस की गई। इसके बाद पीड़िता ने स्मृतिनगर पुलिस से शिकायत की।

    मोबाइल और बैंक पासबुक जब्त

    शिकायत के आधार पर स्मृतिनगर चौकी पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने ठगी की वारदात स्वीकार कर ली। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन और बैंक पासबुक जब्त कर ली है। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Khabarwaad News Desk
    • Website

    Keep Reading

    एक माह में ही जनता के भरोसे का सबसे सशक्त माध्यम बनी सीएम हेल्पलाइन, 42 हजार से अधिक शिकायतों का हुआ समाधान

    भारत की बढ़ती वैज्ञानिक क्षमता और नवाचार का सशक्त प्रतीक है विक्रम-1 : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    रायपुर में स्मार्ट मीटर विवाद गरमाया, कांग्रेस ने बिजली विभाग के खिलाफ खोला मोर्चा

    क्रोंधा डबल मर्डर का 72 घंटे में खुलासा, दो सगे भाइयों ने की थी बुजुर्ग दंपति की हत्या

    गूगल और एआई मानव बुद्धि का विकल्प नहीं, मौलिक सोच बनाए रखें: राज्यपाल रमेन डेका

    अविश्वास प्रस्ताव पर अमरजीत भगत का भाजपा पर हमला, खाद संकट से लेकर ED कार्रवाई तक उठाए सवाल

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.