रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की छापेमारी के बाद राष्ट्रीय स्तर के नेताओं की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। इस बीच, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी इस छापेमारी को लेकर बड़ा बयान दिया है।
ईडी की छापेमारी, सदन में नारेबाजी, कांग्रेस विधायकों का सदन से वॉकआउट
उन्होंने कहा, “5 साल की सरकार में तरह-तरह के घोटाले हुए, जिनकी जांच सेंट्रल एजेंसियां कर रही हैं। कई लोग जेल के अंदर भी हैं।” उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि “ED सेंट्रल एजेंसी है, और उससे हमारा कोई लेना-देना नहीं है।”
ईडी की रेड पर सियासत,सचिन पायलट ने बीजेपी पर साधा निशाना, बताया-सुनियोजित ढर्रा
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का यह बयान इस बात की ओर इशारा करता है कि राज्य सरकार इस मामले में निष्पक्ष है और केंद्र की एजेंसियों द्वारा की जा रही जांच के बारे में कोई संलिप्तता नहीं है।
भूपेश बघेल के निवास पर छापेमारी को लेकर कांग्रेस और विपक्षी दलों से प्रतिक्रियाएं आ रही हैं, जो इसे राजनीतिक प्रतिशोध और चुनावी रणनीति से जोड़कर देख रहे हैं।




