दुर्ग। जिले के पुलगांव थाना क्षेत्र में विद्युत नगर निवासी डॉ. पीयूष देवांगन के मकान में मंगलवार सुबह आग लग गई। आग इतनी तेज फैली की उसने घर के अंदर खड़ी नेक्सॉन कार सहित पांच गाड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। आग से बड़ा नुकसान हुआ है।
मां ने नशा करने से किया मना, तो युवक ने सोसाइटी में रखे दोपहिया वाहनों में लगाई आग, आरोपी गिरफ्तार
आग लगने का कारण जानने के लिए पुलिस जांच में जुटी है। डॉ. पीयूष देवांगन लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला में एमडी मेडिसिन के पद पर कार्यरत है। वहीं पर उनकी गायनकोलॉजिस्ट पत्नी डॉ. श्रुति देवांगन भी पदस्थ हैं। डॉ. पीयूष ने बताया कि आग लगने की घटना 11 मार्च की सुबह 4 से 4.30 बजे के करीब हुई है।
झीलमिली पुलिस की कार्रवाई, 430 नग नशीली इंजेक्शन जब्त, 1 आरोपी गिरफ्तार




