Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए 3 जुलाई तक आवेदन का मौका

    June 25, 2026

    मुख्यमंत्री साय के दिल्ली दौरे से मंत्रीमंडल में फेरबदल की चर्चाएं तेज, आज दोपहर होंगे रवाना

    June 24, 2026

    धर्मांतरण विवाद से नारायणपुर का भरण्डा गांव तनाव में, 26 परिवारों ने लगाया दबाव का आरोप

    June 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए 3 जुलाई तक आवेदन का मौका
    • मुख्यमंत्री साय के दिल्ली दौरे से मंत्रीमंडल में फेरबदल की चर्चाएं तेज, आज दोपहर होंगे रवाना
    • धर्मांतरण विवाद से नारायणपुर का भरण्डा गांव तनाव में, 26 परिवारों ने लगाया दबाव का आरोप
    • साय कैबिनेट के बड़े फैसले: ग्रामीणों को 125 दिन रोजगार की गारंटी, ‘अटल आजीविका हाट’ और बायोगैस नीति को मंजूरी
    • छत्तीसगढ़ में मानसून की तूफानी एंट्री: 24 घंटे में 75% प्रदेश भीगा, रायपुर में झमाझम बारिश से मिली राहत
    • धार्मिक नगरी में साध्वी और पालिका अध्यक्ष के बीच तनाव, भक्तों को भड़काने समेत जान से मारने की धमकी का है आरोप  
    • नौगई तिहरे हत्याकांड पर गरमाई सियासत, मंत्री रामविचार नेताम ने परिजनों से की मुलाकात
    • नौवीं में दाखिले की जद्दोजहद ने तोड़ दिया हौसला, छात्र ने पी लिया कीटनाशक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Friday, June 26
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » छत्तीसगढ़ में खुलेंगी 67 नई शराब दुकानें, बढ़ेगा राज्य का राजस्व

    छत्तीसगढ़ में खुलेंगी 67 नई शराब दुकानें, बढ़ेगा राज्य का राजस्व

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareMarch 17, 2025 trending No Comments3 Mins Read
    Latest Chhattisgarh News
    Latest Chhattisgarh News

    Latest Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ सरकार ने आगामी 1 अप्रैल 2025 से राज्य में 67 नई शराब दुकानें खोलने का फैसला किया है। इस कदम के तहत राज्य में शराब दुकानों की कुल संख्या 674 से बढ़कर 741 हो जाएगी। नई आबकारी नीति के तहत यह निर्णय लिया गया है, जिसमें सीमावर्ती क्षेत्रों और 30 किमी के दायरे में दुकान नहीं होने की स्थिति में नई दुकानें खोली जाएंगी।

    इसके अलावा, प्रीमियम शॉप के संचालन की भी अनुमति दी गई है, जो बड़े मॉल या शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में अलग से संचालित होंगी। राज्य सरकार का मानना है कि शराब दुकानों की संख्या बढ़ने से राज्य के राजस्व में करीब एक हजार करोड़ की वृद्धि हो सकती है, और आगामी वित्तीय वर्ष में आबकारी से साढ़े 12 हजार करोड़ रुपये राजस्व की प्राप्ति का अनुमान है।

    Read Also-  ITBP जवान ने SI को मारी गोली, मौके पर मौत, मचा हड़कंप

    Latest Chhattisgarh News:  नई आबकारी नीति में यह भी उल्लेख किया गया है कि छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कार्पोरेशन लिमिटेड (CSMCL) के तहत वर्ष 2025-26 में देशी और विदेशी शराब दुकानों का संचालन जारी रहेगा। इसके अलावा, नीति के तहत प्रति बोतल 5 से लेकर 60 रुपये तक अधोसंरचना विकास शुल्क भी वसूला जाएगा। दुकानों के स्थानांतरण के लिए कलेक्टरों को 1 अप्रैल 2025 से पहले आयुक्त आबकारी को प्रस्ताव भेजना होगा।

    आबकारी विभाग के अधिकारियों का कहना है कि राज्य के कई जिलों में शराब दुकानों के बीच 30 किमी का गैप है, जिससे अवैध शराब कारोबार पनपता है। इसके साथ ही सीमावर्ती क्षेत्रों में शराब दुकानों की कमी के कारण अन्य राज्यों की शराब छत्तीसगढ़ में प्रवेश करती है, जिसे ध्यान में रखते हुए दुकानें बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।

    Read Also-  बिलासपुर वासियों के लिए खुशखबरी, जल्द शुरू होगी बिलासपुर-हैदराबाद फ्लाइट, ट्रायल आज

    Latest Chhattisgarh News:  नई नीति में यह भी तय किया गया है कि साल में चार दिन शराब दुकानें बंद रहेंगी। ये दिन होंगे: 26 जनवरी, 15 अगस्त, 2 अक्टूबर (गांधी जयंती) और 18 दिसंबर (बाबा गुरु घासीदास जयंती)। इसके अलावा, मद्य निषेध नीति के तहत भी कुछ विशेष दिन शराब दुकानें बंद रहेंगी। शराब दुकानें सुबह 10 बजे से लेकर रात 10 बजे तक खुलेंगी, और इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है।

    नवीनतम आबकारी नीति के तहत कांच की बोतल में शराब की बिक्री होगी, जिस पर होलोग्राम और ईएएल चिपकाना अनिवार्य किया जाएगा। एक व्यक्ति को अधिकतम 6 बोतल, 12 अद्धी और 24 पौव्वा शराब एक दिन में बेची जा सकेगी। यह नीति राज्य में शराब कारोबार को और संगठित करने के साथ-साथ राजस्व में बढ़ोतरी करने के उद्देश्य से लागू की जा रही है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    chhattisgarh latest hindi news chhattisgarh latest news chhattisgarh news chhattisgarh news in hindi chhattisgarh today news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए 3 जुलाई तक आवेदन का मौका

    धर्मांतरण विवाद से नारायणपुर का भरण्डा गांव तनाव में, 26 परिवारों ने लगाया दबाव का आरोप

    साय कैबिनेट के बड़े फैसले: ग्रामीणों को 125 दिन रोजगार की गारंटी, ‘अटल आजीविका हाट’ और बायोगैस नीति को मंजूरी

    छत्तीसगढ़ में मानसून की तूफानी एंट्री: 24 घंटे में 75% प्रदेश भीगा, रायपुर में झमाझम बारिश से मिली राहत

    धार्मिक नगरी में साध्वी और पालिका अध्यक्ष के बीच तनाव, भक्तों को भड़काने समेत जान से मारने की धमकी का है आरोप  

    नौगई तिहरे हत्याकांड पर गरमाई सियासत, मंत्री रामविचार नेताम ने परिजनों से की मुलाकात

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.