बैंगलोर। कर्नाटक विधानसभा से बीजेपी के 18 विधायकों को निलंबित कर दिया गया है। विधानसभा अध्यक्ष यूटी खादर ने शुक्रवार को ‘हनी ट्रैप’ मामलों के मुद्दे पर हंगामा करने और सदन की कार्यवाही बाधित करने के लिए बीजेपी के 18 विधायकों को विधानसभा से 6 महीने के लिए निलंबित किया है।
CG Weather Alert: छग में बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में हो रही बारिश, मौसम विभाग ने राजधानी समेत इन 12 जिलों में जारी किया अलर्ट
हनी ट्रैप मामले की जांच हाईकोर्ट के जज से कराने की मांग
विपक्षी नेताओं ने कर्नाटक सरकार के एक मंत्री और अन्य राजनेताओं से जुड़े कथित ‘हनी-ट्रैप’ मामले की न्यायिक जांच हाई कोर्ट के वर्तमान न्यायाधीश से कराने की मांग की थी। शुक्रवार को बीजेपी विधायकों ने सदन के वेल के सामने आकर कागज फाड़कर हंगामा खड़ा कर दिया।
ऑक्सीजोन की तरह पूरे देश को ऑक्सीजन प्रदान कर रहा है छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
मंत्री एचके पाटिल ने पेश किया विधेयक
वहीं, आज विधानसभा की कार्यवाही में बाधा डालने के लिए 18 बीजेपी विधायकों को छह महीने के लिए निलंबित करने का विधेयक पारित किया गया है। विधेयक को कर्नाटक के कानून और संसदीय मामलों के मंत्री एचके पाटिल ने पेश किया।




