अररिया। बिहार के अररिया में पुलिस और अपराधियों के बीच एक बार फिर एनकाउंटर हुआ है. शुक्रवार (21 मार्च, 2025) की रात नरपतगंज थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच यह मुठभेड़ हुई है.
बताया जाता है कि पटना STF और स्थानीय थाने की पुलिस ने थलहा नहर के पास घेराबंदी की. इस दौरान दोनों ओर से गोलीबारी शुरू हो गई. घटना में तनिष्क शोरूम लूटकांड का आरोपी चुनमुन झा पुलिस की गोली से घायल हो गया. पैर और सीने में मिलाकर उसे तीन गोली लगी है. गोली लगते ही वह गिर पड़ा जिसके बाद पुलिस ने पकड़ लिया. आनन-फानन में उसे घायल अवस्था में उसे अररिया सदर अस्पताल लाया गया.
गोलीबारी के दौरान उसका एक साथी फरार हो गया. फरार बदमाश के भी पैर में गोली लगी है. पलासी थाना क्षेत्र के मजलिसपुर का रहने वाला चुनमुन झा कई लूटकांडों का मास्टरमाइंड है. पुलिस को सूचना मिली थी कि वह अपने गैंग के साथ नरपतगंज में छुपा है. पकड़ने के लिए पटना एसटीएफ की टीम अररिया पहुंची थी. स्थानीय पुलिस के सहयोग से थलहा नहर के पास टीम पहुंची तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी. इसके बाद पुलिस की ओर से भी जवाबी कार्रवाई की गई.
Human trafficker arrested: 2 बांग्लादेशी समेत अंतर्राष्ट्रीय मानव तस्कर गिरफ्तार : चोरी की घटना को दे चुके हैं अंजाम
घटना में पांच जवान भी हुए घायल
मुठभेड़ में नरपतगंज थानेदार कुमार विकास और STF के जवान मो. मुश्ताक, चालक नागेश (एसटीएफ), जेसी शहाबुद्दीन (एसटीएफ) और जेसी दीपक शाह (एसटीएफ) घायल हुए हैं. स्थानीय दो लोगों को भी चोट आई है. अररिया की पुलिस की ओर से एएसपी रामपुकार सिंह ने मोर्चा संभाला. पुलिस की ओर से घटना की पुष्टि की गई है.




