बिलासपुर। जिले में एक बार फिर धर्मांतरण का मामला सामने आया है…प्रार्थना सभा के जरिए धर्मांतरण का प्रयास किया जा रहा था….हिंदू संगठनों ने दबिश देकर धर्मांतरण के खेल का पर्दाफाश किया है…धर्म विशेष से संबंधित प्रचार प्रसार की सामग्री मौके से जब्त की गई हैं…
मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है…मामला मस्तूरी के भोथीडीह लावर का हैं…जहां रवि केवट नामक व्यक्ति के घर पर प्रार्थना सभा चल रही थी…बताया जा रहा है कि सभा के दौरान धर्म परिवर्तन को उकसाया जा रहा था…फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई हैं..
दरअसल, हिन्दू संगठनों को सूचना मिली थी कि, मस्तूरी के भोथीडीह लावर में रवि केवट के घर प्रार्थना सभा के जरिए धर्मांतरण का खेल चल रहा है। हिंदू संगठन ने पुलिस को सूचना देते हुए रवि केवट के घर दबिश दी। यहां ईसाई धर्म प्रचारक प्रार्थना सभा के जरिए लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए उकसा रहे थे।
पीएम मोदी 30 मार्च को छत्तीसगढ़ दौरे पर, अफसरों ने सभास्थल का लिया जायजा, दिए ये निर्देश
मौके पर ईसाई धर्म के प्रचार प्रसार की सामग्रियां भी बरामद हुईं। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर रवि केवट सहित अन्य चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।




