राजनांदगांव। महादेव सट्टा ऐप मामले में सीबीआई की कार्रवाई जारी है। बुधवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक माहेश्वरी के कंचनबाग स्थित घर पर छापेमारी के बाद, आज एक बार फिर सीबीआई की टीम वहां पहुंची। टीम ने घर को सील करने के बाद फिर से जांच प्रक्रिया शुरू की।
यात्रीगण कृपया ध्यान देवें: रेलवे ने इन ट्रेनों को किया रद्द… देखें सूची
सीबीआई ने छत्तीसगढ़, दिल्ली, भोपाल और कोलकाता समेत चार राज्यों में 60 से अधिक स्थानों पर छापेमारी की है। इसमें रायपुर, दुर्ग और भिलाई में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उनके दो ओएसडी आशीष वर्मा और मनीष बंछोर, पूर्व सचिव सौम्या चौरसिया, रिटायर्ड आईएएस अनिल टुटेजा, और आईपीएस अधिकारी आनंद छाबड़ा, अभिषेक पल्लव, आरिफ शेख, प्रशांत अग्रवाल के घर शामिल हैं। इसके अलावा, एएसपी संजय ध्रुव और दो सिपाही नकुल और सहदेव के घर भी सीबीआई ने दबिश दी है। महादेव सट्टा ऐप से जुड़े इस मामले में सीबीआई की जांच जारी है, और आगामी दिनों में और भी कार्रवाई की संभावना है।




