Korba Latest News: कोरबा पुलिस अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी के तहत वाहनों में ब्लैक फिल्म, तीन सवारी, तेज रफ्तार और बिना सीट बेल्ट व हेलमेट के वाहन चलाने पर कार्रवाई की गई। पुलिस ने वाहनों से ब्लैक फिल्म उतरवाई। साथ ही वाहन चालकों पर जुर्माना भी लगाया।
Read Also- प्रधानमंत्री मोदी का छत्तीसगढ़ दौरा आज: 33,700 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास
Korba Latest News: नवरात्रि की पूर्व रात्रि में शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने शहर के चौक-चौराहों पर यह अभियान चलाया। सीतामढ़ी गौ माता चौक, टीपी नगर, बालको मुख्य मार्ग और रिसदी चौक पर कार्रवाई की गई। इस दौरान कई वाहनों में लगे ब्लैक फिल्म को उतरवाया गया और चालानी कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान कई लोगों ने ऊंची पहुंच बताकर फोन पर संपर्क करने की कोशिश की। इसके बावजूद भी पुलिस लगातार अपनी कार्रवाई जारी रखी।
Read Also- रायपुर की लुटेरी दुल्हन, 3 से 4 बार कर चुकी है शादी, फिर पतियों के साथ किया ये काम
Korba Latest News: ब्लैक फिल्म लगे वाहन मालिकों से 2000 जुर्माना वसूला गया। थार वाहन से ब्लैक फिल्म निकाले गए। तीन सवारी लोगों पर कार्रवाई की गई। ब्रैंथ एनालाइजर मशीन से शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की कार्रवाई की गई। पुलिस ऐसे मामलों में लगातार कार्रवाई कर रही है। इसके बावजूद भी शहर में ब्लैक फिल्म लगाकर कई वाहनों को घूमते हुए देखा जा सकता है, जिसमें कई अवैध गतिविधियां चलती है। वाहन के अंदर सिगरेट, शराब पीना और नशे में धूत होकर हुल्लड़ बाजी करना ऐसे कई चीजे हैं, उन पर पुलिस भी को नजर रखने की जरूरत है और आगे भी कार्रवाई करने की जरूरत है।




