रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में लुटेरी दुल्हन का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां महिला ने 3-4 बार शादी की और अपने पतियों को झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर ब्लैकमेल करती रही. पति ने बताया कि उसकी पत्नी बैंक लॉकर से जेवर चुराकर अपनी मां को दे दिए. और धमकी देकर पैसे मांगती थी. नहीं देने पर झूठे केस में फंसाने की धमकी देती थी. पति ने इस मामले में कोर्ट में परिवाद दायर किया और कोर्ट के निर्देश पर मुजगहन थाने में महिला और उसकी मां के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
सड़क हादसे में युवा कारोबारी की मौत, कव्वाली कार्यक्रम से लौटते समय हादसा, कार का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त
प्रार्थी ने कोर्ट में बताया कि उसने पूजा के साथ शादी किया था। उसकी पत्नी ज्यादातर समय अपने मायका में रहती थी। ससुराल में रहने से बचती थी। डाकेश्वर को पत्नी के चरित्र पर संदेह हुआ और उसने अपनी पत्नी के बारे में जानकारी एकत्रित की। डाकेश्वर पूजा और सास गायत्री के बारे में जानकारी एकत्रित कर रहा था। उसकी मुलाकात पुरुषत्तम देवांगन से हुई। पुरुषोत्तम ने बताया कि पूजा के साथ उसकी 15 जनवरी 2016 को संजयनगर टिकरापारा के आर्यसमाज की मंदिर में हुई है।
जली अवस्था में मिली बुजुर्ग महिला : पुलिस और फॉरेंसिक मौके पर पहुंची, जांच में जुटी




