धमतरी। जिले के रुद्री थाना क्षेत्र के ग्राम करेठा में म
एक बुजुर्ग महिल जाली अवस्था में मिली। परिजनों ने सुबह के समय महिला को देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने जांच शुरू कर दी है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नव संवत्सर, चैत्र नवरात्रि और गुड़ी पड़वा की दी शुभकामनाएं
जानकारी के अनुसार, तुलसा बाई सोनकर (85) पत्नी की तबीयत कुछ दिनों से ठीक नहीं थी। बुजुर्ग महिला का इलाज चल रहा था। शुक्रवार रात उसके परिजन किसी निजी काम से बाहर गए हुए थे। जिस कारण वे घर में अकेली थी। बताया जा रहा है कि तुलसा बाई अपनी तबीयत ठीक करने के लिए शरीर पर सरसों तेल और मिट्टी तेल का मिश्रण लगाती थी। आशंका है कि रात में चूल्हे के पास बैठे रहने के दौरान आग पकड़ने से वे झुलस गई।
बलौदाबाजार जिले का नाम बदलने को लेकर सियासी बयानबाजी शुरू, शिव कुमार डहरिया ने भाजपा पर साधा निशाना
परिजनों के मुताबिक, जब वे सुबह घर लौटे तो तुलसा बाई का शव पूरी तरह जल चुका था। शरीर का कोई भी हिस्सा ऐसा नहीं था जो आग से प्रभावित न हुआ हो। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। अभी तक मौत के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।




