रायपुर। उत्तरी तटीय आंध्रप्रदेश और ओडिशा के ऊपर बने चक्रवाती सिस्टम से आने वाली नमी के कारण वातावरण में ठंडक बनी हुई है, जिससे अप्रैल के पहले सप्ताह तक गर्मी से राहत मिलेगी। अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश और गरज-चमक की संभावना बनी रहेगी। हालांकि, रविवार के बाद तापमान में वृद्धि हो सकती है और गर्मी का अहसास फिर से हो सकता है।
कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव के प्रतिनिधि से पूछताछ: भिलाई पहुंची सीबीआई
प्रदेश के कुछ हिस्सों में पिछले 24 घंटे में हल्की बारिश दर्ज की गई है. बस्तर के नांगुर में 10 मिमी बारिश हुई, जबकि बिलासपुर में 1.6 मिमी और जगदलपुर में हल्की बूंदाबांदी रिकॉर्ड की गई. पेंड्रारोड में भी गुरुवार को हल्की बारिश देखने को मिली. मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अगले दो-तीन दिनों तक प्रदेश में गरज-चमक के साथ बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है.
गणगौर माता की पूजा से पहले गांव में पसरा मातम, कुएं में डूबे सात लोग
फिलहाल, मौसम ठंडा बना रहने की संभावना है और अप्रैल के पहले सप्ताह तक गर्मी से राहत बनी रहेगी. हालांकि रविवार के बाद तापमान में बढ़ोतरी के साथ फिर से गर्मी महसूस हो सकती है.




