CG NEWS: छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ सलीम राज का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा- प्रदेश के किसी भी मस्जिद या दरगाह में वक्फ बिल के विरोध में चर्चा होगी तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। मुतवली या पदाधिकारी मस्जिद में किसी प्रकार की वक्फ बिल को लेकर चर्चा नहीं करेंगे। वहीं आगे उन्होंने कहा कि, वक्फ बोर्ड की तरह सनातन बोर्ड भी बनना चाहिए।
Read Also- छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला, 6 अप्रैल से बारिश की संभावना
CG NEWS: संसद में नया वक्फ बिल पारित होने को लेकर छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने कहा- वक्फ बोर्ड की तरह सनातन बोर्ड भी बनना चाहिए। सनातन बोर्ड बनाने के लिए गृहमंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखूंगा। सनातन बोर्ड बनने से जो मठो की जमीन है जिनका बंदर बाट किया जाता है उस पर भी अंकुश लगेगा।
Read Also- कोयला कारोबारी की हत्या : दो आरोपी गिरफ्तार, मामूली बात में कहासुनी, अन्य आरोपियों की तलाश जारी
मुस्लिमों के हित में नया वक्फ बिल
CG NEWS: डॉ. सलीम राज ने कहा- नया वक्फ बिल मुस्लिम गरीब महिलाओं के हित के लिए है। नया वक्फ बिल मुस्लिम समाज की तरक्की और खुशहाली का बिल है।आगे कहा कि, भूमाफियाओं से वक्फ प्रॉपर्टी खाली कराई जाएगी, जो समाज के ठेकेदार और कुछ मूतवलियो और कांग्रेस के बड़े नेताओं ने कब्जा कर रखा है।




