Chhattisgarh Latest News: छत्तीसगढ़ में समायोजन की मांग कर रहे बर्खास्त शिक्षकों के समर्थन में वरिष्ठ भाजपा नेता और रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल सामने आए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर शिक्षकों के समायोजन की मांग की है और इस मामले में संवेदनशीलता दिखाने का आग्रह किया है।
Read Also- भीषण सड़क हादसा : तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, दो शिक्षकों की मौत, अन्य दो घायल, इलाज जारी
Chhattisgarh Latest News: अग्रवाल ने अपने पत्र में उल्लेख किया कि मई 2023 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा टी-संवर्ग के 5492 और ई-संवर्ग के 793, कुल लगभग 6285 सहायक शिक्षकों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया था। नोटिफिकेशन में योग्यता के रूप में बीएड और डीएड दोनों को रखा गया था। चयन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद, योग्यताधारी सहायक शिक्षकों की भर्ती की गई, जिसमें से लगभग 2621 शिक्षकों को 16 माह की नौकरी करने के बाद बर्खास्त कर दिया गया है।
Read Also- 10वीं पास के लिए रेलवे में सुनहरा मौका, अप्रेंटिस के लिए करें आवेदन, 15 साल का बच्चा भी कर सकता है अप्लाई
Chhattisgarh Latest News: सांसद ने कहा कि इन बर्खास्त शिक्षकों का भविष्य दांव पर लगा हुआ है। उन्होंने बताया कि नौकरी छिनने के कारण परिवारों के लिए रोजी-रोटी का संकट उत्पन्न हो गया है। बर्खास्त शिक्षकों ने सरकारी नौकरी मिल जाने के कारण प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी छोड़ दी थी, और अब वे बेरोजगार हो गए हैं।
Read Also- बारात में युवक की हत्या : डांस के बीच में विवाद, बीच बचाव के दौरान युवक को मारा चाकू, 5 आरोपी गिरफ्तार
बृजमोहन अग्रवाल ने यह भी कहा कि तकनीकी त्रुटियों के कारण इन शिक्षकों के परिवारों को भारी संकट का सामना करना पड़ रहा है। पूर्व मंत्री ने आश्वासन दिया कि शासन और प्रशासन इस मामले पर गंभीरता से विचार करेगा, लेकिन अब तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है। उन्होंने संविधान के अनुच्छेद-21 का हवाला देते हुए कहा कि राज्य सरकार का दायित्व है कि किसी भी व्यक्ति का जीवन संकट में नहीं पड़ना चाहिए। प्रदेश में मिडिल और हाई स्कूलों में प्रयोगशाला सहायक के पद रिक्त हैं, जिन पर बर्खास्त शिक्षकों को योग्यतानुसार समायोजित किया जा सकता है।






