मुंगेली। छत्तीसगढ़ की मुंगेली पुलिस ने युवक के हत्या मामले में 5 आरोपी को गिरफ्तार किया है। मृतक बारात में मुंगेली आया था। डांस के दौरान कुछ युवकों ने झगड़ा शुरू कर दिया। बीच बचाव करने पहुँचे टिकेंद्र के पेट में चाकू मार दिए। जिसे इलाज के लिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां दूसरे दिन टिकेंद्र की मौत हो गई।
महंगाई की रफ्तार तेज: कल से पेट्रोल-डीजल 2 रुपए होगा महंगा, सरकार ने बढ़ाई एक्साइज ड्यूटी
जानकारी के मुताबिक मामला 3 अप्रैल का है, जब रावणभाठा में एक शादी समारोह के दौरान 17 वर्षीय टिकेंद्र साहू की चाकू से हत्या कर दी गई थी। घटना की जानकारी देते हुए प्रार्थी घनश्याम साहू ने बताया कि उनके चाचा सालिक राम साहू के बेटे की शादी में बारात मुंगेली आई थी।
शराब घोटाला केस: पूर्व आबकारी मंत्री लखमा की रिमांड 11 अप्रैल तक बढ़ी, EOW के अफसर 4 दिन और करेंगे पूछताछ
रात करीब 11:30 बजे टिकेंद्र साहू अपने दोस्तों के साथ डांस कर रहा था। इसी दौरान कुछ युवकों में झगड़ा शुरू हो गया। टिकेंद्र जब बीचबचाव करने गया, तो किसी ने उसके पेट में चाकू मार दिया। घायल टिकेंद्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां अगले दिन शाम 6:30 बजे उसकी मौत हो गई। एसपी भोजराम पटेल के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने जांच शुरू की। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने करन साहू, राहुल सोनकर, शुभम साहू, नरोत्तम भास्कर और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में सामने आया कि सभी आरोपियों ने मिलकर टिकेंद्र और उसके दोस्त धमेन्द्र साहू पर चाकू और मुक्कों से हमला किया था। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है।




