Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए 3 जुलाई तक आवेदन का मौका

    June 25, 2026

    मुख्यमंत्री साय के दिल्ली दौरे से मंत्रीमंडल में फेरबदल की चर्चाएं तेज, आज दोपहर होंगे रवाना

    June 24, 2026

    धर्मांतरण विवाद से नारायणपुर का भरण्डा गांव तनाव में, 26 परिवारों ने लगाया दबाव का आरोप

    June 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए 3 जुलाई तक आवेदन का मौका
    • मुख्यमंत्री साय के दिल्ली दौरे से मंत्रीमंडल में फेरबदल की चर्चाएं तेज, आज दोपहर होंगे रवाना
    • धर्मांतरण विवाद से नारायणपुर का भरण्डा गांव तनाव में, 26 परिवारों ने लगाया दबाव का आरोप
    • साय कैबिनेट के बड़े फैसले: ग्रामीणों को 125 दिन रोजगार की गारंटी, ‘अटल आजीविका हाट’ और बायोगैस नीति को मंजूरी
    • छत्तीसगढ़ में मानसून की तूफानी एंट्री: 24 घंटे में 75% प्रदेश भीगा, रायपुर में झमाझम बारिश से मिली राहत
    • धार्मिक नगरी में साध्वी और पालिका अध्यक्ष के बीच तनाव, भक्तों को भड़काने समेत जान से मारने की धमकी का है आरोप  
    • नौगई तिहरे हत्याकांड पर गरमाई सियासत, मंत्री रामविचार नेताम ने परिजनों से की मुलाकात
    • नौवीं में दाखिले की जद्दोजहद ने तोड़ दिया हौसला, छात्र ने पी लिया कीटनाशक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Saturday, June 27
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » तेन्दूपत्ता बोनस घोटाला: EOW की बड़ी कार्रवाई, सुकमा में 26 लाख से अधिक नगद जब्त, कई अहम दस्तावेज भी बरामद

    तेन्दूपत्ता बोनस घोटाला: EOW की बड़ी कार्रवाई, सुकमा में 26 लाख से अधिक नगद जब्त, कई अहम दस्तावेज भी बरामद

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareApril 10, 2025 बस्तर संभाग No Comments2 Mins Read

    रायपुर/सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में तेन्दूपत्ता बोनस घोटाले को लेकर आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने बड़ी छापामार कार्रवाई की है। इस कार्रवाई के तहत ईओडब्ल्यू की टीम ने एक साथ 12 अलग-अलग ठिकानों पर दबिश देते हुए नगद राशि, दस्तावेज, मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और बैंक खातों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ जब्त की हैं।

    Read Also-  गलत प्रश्नों पर हाईकोर्ट की सख्ती: छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर होल्डिंग कंपनी को निर्देश, याचिकाकर्ताओं को बोनस अंक देकर तीन माह में दें पदोन्नति

    ईओडब्ल्यू को इस मामले में बड़ी सफलता उस समय मिली जब सुकमा के डीएफओ कार्यालय में पदस्थ कर्मचारी राजशेखर पुराणिक के निवास स्थान से ₹26,63,700 की नगदी बरामद की गई। यह मामला वर्ष 2021 और 2022 में तेन्दूपत्ता संग्राहकों को दिए जाने वाले प्रोत्साहन पारिश्रमिक से जुड़ा है, जिसमें लगभग 7 करोड़ रुपये के गबन का आरोप है। यह राशि सीधे तेन्दूपत्ता संग्राहकों को दी जानी थी, लेकिन प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इस रकम का एक बड़ा हिस्सा हड़प लिया गया।

    Read Also-  तेंदुए की दस्तक से मचा हड़कंप, विधायक के निज सहायक के घर में घुसा

    ईओडब्ल्यू द्वारा इस मामले में अपराध क्रमांक 26/2025 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 409 (लोकसेवक द्वारा आपराधिक विश्वासघात) तथा धारा 120बी (आपराधिक षड्यंत्र) के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है। ईओडब्ल्यू की टीम ने इस कार्रवाई के दौरान सुकमा वनमंडल के डीएफओ अशोक कुमार पटेल, कार्यालय कर्मचारी मनीष कुंजाम, राजशेखर पुराणिक, और प्राथमिक लघुवनोपज समिति के प्रबंधकों सहित कुल 12 ठिकानों पर एक साथ छापा मारा।

    Read Also-  बोर्ड परीक्षा के बाद साइबर ठगों का बढ़ा खतरा, छात्रों और अभिभावकों को बनाया जा रहा निशाना, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

    ब्यूरो द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, छापे के दौरान कई डिजिटल साक्ष्य, निवेश से जुड़े दस्तावेज, मोबाइल और बैंक लेनदेन का विवरण जब्त किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच आगे भी जारी है और जल्द ही गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    cg news chhattisgarh hindi news chhattisgarh news chhattisgarh news in hindi chhattisgarh today news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए 3 जुलाई तक आवेदन का मौका

    धर्मांतरण विवाद से नारायणपुर का भरण्डा गांव तनाव में, 26 परिवारों ने लगाया दबाव का आरोप

    CG NEWS: मेहमानों को शादी में बफे सिस्टम से भोजन कराने पर सामाजिक प्रतिबंध, डीजे बजाने थमाया नोटिस  

    बॉयज हॉस्टल में 10वीं के छात्र ने लगाई फांसी, आत्महत्या का कारण अज्ञात, जांच में जुटी पुलिस  

    सुरक्षाबालों को बड़ी सफलता: नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए 46 लाख बरामद, बड़े पैमाने पर हथियार-उपकरण भी मिले

    गणेश शंकर मिश्रा बनाए गए राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष, राज्य शासन ने जारी किया आदेश

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.