बीजापुर। जिले में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के नापाक मंसूबों को नाकाम किया है। कोबरा 204 की टीम ने पुसगुफा की तरफ नक्सलियों के द्वारा लगाए गए 4 IED को बरामद कर सुरक्षित रूप से नष्ट कर दिया।
तेन्दूपत्ता बोनस घोटाला: EOW की बड़ी कार्रवाई, सुकमा में 26 लाख से अधिक नगद जब्त, कई अहम दस्तावेज भी बरामद
बताया जा रहा है कि कोबरा 204 की टीम जेटीएफ कैंप भीमाराम से पुसगुफा की ओर एरिया डॉमिनेशन के लिए निकली थी। तभी उन्हें नक्सलियों द्वारा बीयर बॉटल में लगाए गए 4 IED बरामद किए। जिसे सुरक्षाबलों ने सुरक्षित रूप से नष्ट किया।
तेंदुए की दस्तक से मचा हड़कंप, विधायक के निज सहायक के घर में घुसा




