Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    छत्तीसगढ़ में उद्योगों का महाकुंभ: 18 से 20 सितंबर तक रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर…

    September 9, 2026

    छत्तीसगढ़ को रेल परियोजनाओं की बड़ी सौगात, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का जताया आभार

    September 9, 2026

    राजनांदगांव में UCC पर जनपरामर्श शुरू, विवाह-तलाक से उत्तराधिकार तक सामाजिक संगठनों ने दिए सुझाव

    September 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ में उद्योगों का महाकुंभ: 18 से 20 सितंबर तक रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर…
    • छत्तीसगढ़ को रेल परियोजनाओं की बड़ी सौगात, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का जताया आभार
    • राजनांदगांव में UCC पर जनपरामर्श शुरू, विवाह-तलाक से उत्तराधिकार तक सामाजिक संगठनों ने दिए सुझाव
    • मध्य प्रदेश में जहरीली शराब पीने से हुई मौतों के बाद छग आबकारी विभाग अलर्ट, शुरू किया सघन जांच अभियान
    • रायपुर कमिश्नरेट में थाना प्रभारियों का तबादला, देखें लिस्ट
    • ‘सेवा संकल्प अभियान’ को लेकर मंत्री ओपी चौधरी ने की समीक्षा, जनभागीदारी बढ़ाने के दिए निर्देश
    • राज्य गठन के बाद पहली बार नगर तथा ग्राम निवेश विभाग में 21 सहायक संचालकों की एक साथ नियुक्ति, CM साय ने सौंपे नियुक्ति पत्र
    • हड़ताल के ऐलान के बाद बस संचालकों की मंत्री कश्यप के साथ बैठक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Wednesday, September 9
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » आटा चक्की योजना के नाम पर 70 लाख की ठगी: रायपुर की दो महिलाओं ने 151 महिलाओं को बनाया शिकार

    आटा चक्की योजना के नाम पर 70 लाख की ठगी: रायपुर की दो महिलाओं ने 151 महिलाओं को बनाया शिकार

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareApril 12, 2025 अपराध No Comments3 Mins Read
    आटा चक्की योजना के नाम पर 70 लाख की ठगी

    रायपुर। स्वरोजगार और महिला सशक्तिकरण के सपने दिखाकर दो महिला ठगों ने 151 महिलाओं से करीब ₹69 लाख 78 हजार रुपए की ठगी कर ली। रायपुर निवासी राखी ध्रुव और पूनम नायक नाम की इन दोनों महिलाओं ने ‘आटा चक्की योजना’ के झांसे में लेकर महिलाओं को पहले भरोसे में लिया और फिर लाखों की चपत लगा दी।

    लोन और मानदेय का झांसा देकर ठगी
    साल 2024 में इन दोनों आरोपियों ने महासमुंद शहर, आरंग, और ग्राम मुड़ियाडीह में महिलाओं के 10-10 सदस्यीय समूह बनाए। इनसे कहा गया कि ‘मां दंतेश्वरी लघु उद्योग’ के तहत हर समूह को एक आटा चक्की यूनिट दी जाएगी, जिसमें काम करने के बदले हर महिला को ₹6000 मासिक मानदेय भी मिलेगा। शुरुआत में योजना इतनी विश्वसनीय लगी कि महिलाएं खुद बैंक से ₹40,000-₹40,000 के लोन लेने को तैयार हो गईं। आधार कार्ड, फोटो व अन्य दस्तावेज भी आरोपियों को सौंप दिए गए। लेकिन जैसे ही लोन मंजूर हुआ, दोनों महिलाएं रकम लेकर गायब हो गईं।

    Read Also-    मरीज को एम्बुलेंस नहीं मिलने पर हाइकोर्ट ने जताई नाराजगी, रेलवे और स्वास्थ्य विभाग से मांगा जवाब

    पहले किस्तें भरीं, फिर बंद कर दीं
    विश्वास जमाने के लिए आरोपी महिलाओं ने शुरुआत में कुछ महीनों तक लोन की बैंक किस्तें खुद भरनी शुरू कीं। लेकिन छह महीने बाद उन्होंने किस्तें जमा करना बंद कर दिया। इसके बाद बैंक ने जब महिलाओं से संपर्क कर किस्त वसूलना शुरू किया, तो असलियत सामने आई और महिलाओं को ठगी का एहसास हुआ।

    151 महिलाओं से लाखों की ठगी, क्षेत्रवार आंकड़ा इस प्रकार है:

    • महासमुंद की 50 महिलाओं से – ₹28.38 लाख

    • आरंग की 79 महिलाओं से – ₹31.60 लाख

    • मुड़ियाडीह की 22 महिलाओं से – ₹8.80 लाख

    डर के मारे किसी को नहीं बताया लोन की बात
    कई महिलाएं इतनी डरी हुई थीं कि उन्होंने घर में भी यह नहीं बताया कि उन्होंने बैंक से लोन लिया है। शुरुआत में जब उन्हें मानदेय मिला तो लगा योजना असली है, लेकिन ठगी का एहसास होते ही महिलाएं थाने पहुंचीं।

    Read Also-    मासूम को न्याय दिलाने कांग्रेस की ‘न्याय यात्रा 2.0’: दुर्ग से रायपुर तक पदयात्रा, 21 अप्रैल को मुख्यमंत्री निवास का घेराव

    पहले से दर्ज हैं ठगी के मामले
    एडिशनल एसपी प्रतिभा पाण्डेय ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ पहले से ही दुर्ग जिले के उतई थाने में ठगी के दो मामले दर्ज हैं। पुलिस ने शिकायत मिलने पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों महिलाओं को रायपुर से गिरफ्तार कर लिया है।

    पीड़ित महिलाएं बोलीं – सपना दिखाया, जिंदगी भर का बोझ दे दिया
    पीड़ित प्रिया देवांगन ने बताया कि उन्होंने ‘मां दंतेश्वरी लघु उद्योग’ में काम मिलने की आस में आधार कार्ड और फोटो जमा किया था। शुरू में हर बात सच्ची लगी, लेकिन बाद में उन्हें जिंदगी भर के लोन के बोझ तले डाल दिया गया।

    Read Also-    केंद्र सरकार ने 2024 बैच के 200 IPS को किया कैडर अलॉट, छत्तीसगढ़ को मिले 5 अफसर, देखें लिस्ट…

    पीड़ितों में शामिल महिलाएं
    प्रिया देवांगन, ममता साहू, उषा सेन, त्रिप्ती दुबे, निशा साहू, कविता साहू, निर्मला कनौजे, कुलेश्वरी सोनकर, संगीता देवांगन, प्रियंका पटेल, खेमिन सोनकर, लिनिता सोनकर, कामिनी देवांगन, धर्मोतिन पटेल सहित अन्य महिलाएं इस ठगी का शिकार बनी हैं।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    raipur bank fraud news raipur fraud case raipur fraud latest news cg raipur fraud news raipur news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    रायपुर कमिश्नरेट में थाना प्रभारियों का तबादला, देखें लिस्ट

    राहुल गांधी की याचिका खारिज होने पर बोले सांसद वीडी शर्मा, ‘राजनीति में अपना व्यक्तित्व होना चाहिए’

    CM साय ने डॉ. रमन सिंह से की मुलाकात, राजनांदगांव के फर्टिलाइजर प्लांट और EMC 2.0 पर हुई चर्चा

    लूट की नीयत से रोका, विरोध किया तो चाकू से कर दिए कई वार; नाबालिग समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

    धमतरी में नवविवाहिता की हत्या का खुलासा, पति ने रस्सी से गला घोंटकर उतारा मौत के घाट

    मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में साय कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक 9 सितंबर को

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.