रायपुर। वीआईपी रोड पर 6 फरवरी 2025 की रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत के मामले में गिरफ्तार की गई विदेशी युवती को कोर्ट से जमानत मिल गई है। यह युवती रूस की नागरिक बताई जा रही है, जिसे अब रायपुर सेंट्रल जेल से रिहा कर दिया गया है। हालांकि कोर्ट ने उसे देश छोड़ने की अनुमति नहीं दी है। उसका पासपोर्ट अब भी पुलिस की हिरासत में है।
Read Also- बलरामपुर में हाथियों का आतंक जारी, एक और महिला की दर्दनाक मौत
वकील बोले- युवती नहीं चला रही थी गाड़ी, वह सिर्फ को-पैसेंजर थी
विदेशी युवती की ओर से पेश हुए वकील अनुराग गुप्ता ने दावा किया है कि उनकी मुवक्किल को कार चलानी ही नहीं आती। इसके बावजूद पुलिस ने उसे गैर इरादतन हत्या की धाराओं में फंसा दिया। वकील ने बताया कि पुलिस के पास ऐसा कोई ठोस सबूत नहीं है, जिससे यह साबित हो सके कि गाड़ी युवती चला रही थी। वह सिर्फ को-पैसेंजर थी और हादसे के समय वाहन एक अन्य व्यक्ति चला रहा था, जो पेशे से सरकारी वकील है।
Read Also- वक्फ पर आज सुप्रीम सुनवाई, 70 से ज्यादा याचिकाओं पर कोर्ट में होगी बहस
पुलिस जांच में खामियां, वियना कन्वेंशन का उल्लंघन
वकील अनुराग गुप्ता ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि इस मामले की जांच में कई प्रक्रियात्मक गलतियां हुई हैं। पुलिस ने वियना कन्वेंशन का पालन नहीं किया, जिसके तहत किसी विदेशी नागरिक की गिरफ्तारी की स्थिति में संबंधित देश के दूतावास को तुरंत सूचित करना अनिवार्य होता है। लेकिन इस मामले में पुलिस ने देरी की। इतना ही नहीं, गिरफ्तारी की पूरी प्रक्रिया हिंदी में की गई, जिसे युवती समझ नहीं सकी। गिरफ्तारी मेमो और अन्य दस्तावेज भी अंग्रेज़ी में नहीं थे। यह सब तथ्य कोर्ट के सामने रखे गए, जिसके आधार पर कोर्ट ने युवती को जमानत दी।
Read Also- भूकंप से कांप गई इस देश की धरती, महसूस किए गए तेज झटके
“वह टेररिस्ट नहीं, टूरिस्ट है” – वकील
वकील का कहना है कि यह मामला मोटर व्हीकल एक्ट से जुड़ा था, लेकिन मीडिया के दबाव में पुलिस ने गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर युवती को जेल भेज दिया। “वह भारत में एक पर्यटक के रूप में आई थी, न कि कोई अपराधी या आतंकवादी। उसके साथ ऐसा बर्ताव निंदनीय है,” वकील ने कहा। वकील ने यह भी स्पष्ट किया कि वे इस मामले की निष्पक्ष जांच के लिए हाईकोर्ट का रुख करेंगे, ताकि उनकी मुवक्किल को न्याय मिल सके।
Read Also- सरकार की सख्ती जारी: CPI से जुड़े छह संगठनों पर प्रतिबंध एक साल के लिए बढ़ाया
क्या है पूरा मामला?
6 फरवरी की रात करीब 12:30 बजे रायपुर के वीआईपी रोड पर एक कार ने स्कूटी सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी थी। हादसे में तीनों युवक घायल हुए, जिनमें से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार में एक विदेशी युवती और एक भारतीय युवक सवार थे। हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और हंगामा शुरू हो गया।
पुलिस जब मौके पर पहुंची तो विदेशी युवती नशे की हालत में थी और लगातार अपना फोन मांग रही थी। कोई महिला पुलिसकर्मी मौजूद न होने के कारण विवाद और बढ़ गया। 45 मिनट तक सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा, जिसके बाद पुलिस ने दोनों को थाने ले जाकर हिरासत में लिया।




