बीजापुर। जिले में चलाये जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत गुरुवार को सुरक्षाबलों को बायगुड़ा के जंगलों में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। सूचना के बाद आवापल्ली थाना एवं सीआरपीएफ 229/जी बटालियन मुरदण्डा की संयुक्त टीम बायगुड़ा की ओर रवाना हुई थी।अभियान के दौरान बायगुड़ा के जंगलों से तीन संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा गया।
छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल: राजेश जैन सीएम सचिवालय से हटे, सौंपी गई ये जिम्मेदारी
पूछताछ करने पर अपना नाम जनमिलिशिया सदस्य जोगा मड़कम ( मिलिशिया सदस्य) पिता देवा मड़कम उम्र 40 वर्ष निवासी बायगुड़ा ,महेश बारसे (मिलिशिया सदस्य) पिता भीमा बारसे उम्र 28 वर्ष निवासी कोमटगुड़ा,हेमला हड़मा ( मिलिशिया सदस्य) पिता देवा हेमला उम्र 28 वर्ष निवासी बायगुड़ा बताया।
छत्तीसगढ़ में अस्थायी बिजली कनेक्शन के लिए पूरी तरह डिजिटल प्रक्रिया शुरू, व्यवसायियों को मिलेगी बड़ी राहत
इनके कब्जे से टीफिन बम, वायरलेस सेट मय चार्जर, कार्डेक्स वायर, इलेक्ट्रिक वायर एवं नक्सल पाम्पलेट आदि बरामद किया गया|पकड़े गये नक्सलियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता एवं विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धाराओं में वैधानिक कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्ययालय बीजापुर के समक्ष पेश किया गया है।




