नई दिल्लीः दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में एक इमारत ढह गई, जिसके मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। अधिकारियों के अनुसार, एनडीआरएफ और दिल्ली पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और फिलहाल बचाव अभियान चल रहा है।
नगरीय निकायों के कार्यों में आई कसावट, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आयुक्तों व सीएमओ को सुबह भ्रमण कर निरीक्षण के दिए थे निर्देश
दमकल विभाग के ऑफिसर राजेंद्र अटवाल ने कहा कि हमें सुबह करीब 2:50 बजे एक मकान ढहने की सूचना मिली थी। हम मौके पर पहुंचे और पाया कि पूरी इमारत ढह गई है और हमें लोगों के मलबे में फंसे होने की सूचना मिली। NDRF और दमकल विभाग लोगों को बचाने के लिए काम कर रही है।
IAS Transfer: केंद्र में 20 IAS के ट्रांसफर, छत्तीसगढ़ कैडर 94 बैच की आईएएस निधि छिब्बर बनीं खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय में सचिव, देखें लिस्ट
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को दिल्ली के मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला। रात को शहर के कई इलाकों में बारिश और आंधी-तूफान देखने को मिला। इसी से जुड़ी एक घटना में पिछले सप्ताह मधु विहार थाने के पास धूल भरी आंधी के दौरान एक निर्माणाधीन इमारत की दीवार गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और दो अन्य घायल हो गए थे।




