धमतरी। आदिवासी परिवार के घर में बुलडोजर चलाने के मामले में निगम की अमान्य सभा में जोरदार हंगामा हुआ है। कांग्रेसी पार्षद हाथ में तख्ती लेकर निगम में महापौर के खिलाफ जमकर नारे बाजी की।
दरअसल, धमतरी नगर निगम में सामान्य सभा की बैठक आज होगी। नई टीम के गठन के तीन माह बाद पहली सामान्य सभा की बैठक है। इसके लिए पक्ष-विपक्ष के अलावा निर्दलीय पार्षदों ने कुल 39 प्रश्न लगाए हैं। प्रश्नोत्तर के लिए 1 घंटे का समय रहेगा। संबंधित विभाग के एमआईसी सदस्य जवाब देंगे। आठ एजेंडा में से पांच एजेंडा में 41करोड़ के विकास कार्यों पर चर्चा होगी।




