दुर्ग। पहलगाम आतंकी हमले के बाद से छत्तीसगढ़ सरकार एक्टिव मोड में हैं….इसी के तहत दुर्ग पुलिस ने तीन अलग-अलग जगहों पर SSP के नेतृत्व में पुलिस ने छापेमारी की….कार्रवाई के तहत दुर्ग पुलिस के तीन एडिशनल एसपी सुखनंदन राठौर, अभिषेक झा और पद्मश्री तंवर ने तीन अलग-अलग टीम बनाई थी…टीम ने तड़के पुलिस बल के साथ अलग-अलग इलाकों में छापेमारी कार्रवाई की…
अभी ऑर्डर करें और 90 मिनट में घर पहुंच जाएगा BSNL 5G सिम! जानें क्या है पूरा प्रोसेस
.छापामार कार्रवाई को लेकर पुलिस का कहना है कि…पाकिस्तानी नागरिकों के निवासरत होने की आशंका से पुलिस ने घरों की तलाशी ली…इसके साथ ही घर में मौजूद लोगों के संबंधित दस्तावेजों की जांच की गई..छापामारी के दौरान पुलिस को बॉम्बे आवास से 4 फरार वारंटी मिले…. जिन्हें हिरासत में लिया गया। इसके साथ सशक्त ऐप के माध्यम से एक चोरी की स्कूटी मिली है…. जिसकी शिकायत सरस्वती नगर थाना रायपुर में दर्ज है….साथ ही अन्य मामलों में पुलिस ने कार्रवाई की…
अब सरकारी काम में आएगी तेजी: प्रमुख विभागों की 13 सेवाएं पब्लिक सर्विस गारंटी एक्ट में शामिल, नागरिक और व्यवसायियों को मिलेगी राहत
जानकारी के मुताबिक एएसपी सिटी सुखनंदन राठौर ने भिलाई तीन थाना अंतर्गत हथखोज क्षेत्र में और एएसपी पद्मश्री तंवर ने सुपेला थाना अंतर्गत सुपेला मस्जिद के पीछे वाले क्षेत्र में छापेमारी की है। ये सभी रेड मुख्य रूप से मुस्लिम बाहुल्य स्लम क्षेत्र में की गई है। पुलिस को आशंका है कि यहां कई मुस्लिम लोगों की सगे संबंधी पाकिस्तान में रहने की आशंका को लेकर यह कार्यवाही की गई है दुर्ग ग्रामीण एएसपी अभिषेक झा ने बताया कि पुलिस की टीमों ने तड़के 4.30 बजे से रेड कार्रवाई की है।
इस दौरान पुलिस ने हर एक घर की तलाशी ली और वहां लोगों के निवास से संबंधित वैद्य दस्तावेज चेक किए गए। इसके साथ ही सभी लोगों के फिंगर प्रिंट्स लिए गए। इसे पुलिस अपने ऐप के जरिए आपराधिक रिकार्ड से मिलान करेगी।
पहलगाम आतंकी हमला: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने NIA को सौंपी जांच
छापामारी के दौरान पुलिस को बॉम्बे आवास में 4 फरार वांटी मिले, जिन्हें हिरासत में लिया गया। इसके साथ सशक्त ऐप के माध्यम से एक चोरी की स्कूटी मिली है। जिसकी शिकायत सरस्वती नगर थाना रायपुर में दर्ज है। दो ऐसे लड़के मिले जो छिनैती करके भागे थे। पुलिस ने दोनों को छिनैती के सामान के साथ गिरफ्तार किया है। सभी को पुलिस मोहन नगर थाने लाकर पूछताछ कर रही है




