महासमुंद। जिले में नेशनल हाईवे 53 पर शुक्रवार शाम एक हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। हादसा शाम ग्राम मेमरा स्थित अपना ढाबा के पास हुआ।
बिगड़ेगा मौसम, 33 जिलों में बारिश का अलर्ट; आएगी तेज आंधी और ओले भी गिरेंगे
जानकारी के मुताबिक लाखागढ़ के मुकेश सोना और डोंगरीपाली निवासी अमित सारथी बाइक पर सवार थे। उनकी बाइक सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई। दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
12 सदस्यीय दल में नारायणपुर के 9 युवा मल्लखंब खिलाड़ी शामिल, 5 से 9 मई तक बिहार के बोधगया में आयोजित,
पुलिस के अनुसार, हादसा टर्निंग पॉइंट पर हुआ। इस स्थान पर वाहन खड़े करने की मनाही है। इसके बावजूद वहां ट्रैक्टर ट्राली खड़ी की गई थी। दोनों युवकों के शवों को एम्बुलेंस से पिथौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पिथौरा पुलिस मामले की जांच कर रही है।




