High alert on Swami Vivekananda Airport: देशभर में बढ़ते सुरक्षा खतरे और पाकिस्तान की ओर से संभावित ड्रोन एवं मिसाइल हमलों की आशंका के चलते रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर आज से हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। जम्मू एयरपोर्ट पर हाल ही मे हुए आत्मघाती ड्रोन हमले के बाद केंद्र सरकार ने देश के सभी प्रमुख एयरपोर्ट्स की सुरक्षा कड़ी करने के निर्देश दिए हैं, जिसके तहत रायपुर एयरपोर्ट पर भी चौकसी बढ़ा दी गई है।
Read Also- चिनाब नदी से छोड़ा गया पानी; बगलिहार और सलाल डैम के कई गेट खुले
High alert on Swami Vivekananda Airport: एयरपोर्ट परिसर और इसके आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के साथ-साथ राज्य पुलिस की विशेष टीमें तैनात की गई हैं। ड्रोन गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने के लिए अत्याधुनिक एंटी-ड्रोन यूनिट्स को भी सक्रिय कर दिया गया है। सुरक्षा एजेंसियों की टीमें चौबीसों घंटे निगरानी में जुटी हुई हैं, जिससे किसी भी संभावित खतरे का समय रहते जवाब दिया जा सके।
Read Also- पहले कोर्ट की छत से कूदा..फिर लगाई फांसी, पत्नी से नहीं हुआ सुलह…तो उठाया खौफनाक कदम
High alert on Swami Vivekananda Airport: यात्रियों की सुरक्षा और सुव्यवस्थित संचालन को ध्यान में रखते हुए एयरपोर्ट प्रबंधन ने नई गाइडलाइन जारी की है। यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वे अपनी उड़ान के निर्धारित समय से कम से कम तीन घंटे पहले एयरपोर्ट पहुंचें। चेक-इन प्रक्रिया उड़ान से 75 मिनट पहले बंद कर दी जाएगी, जिसके बाद किसी भी यात्री को अनुमति नहीं दी जाएगी। राज्य प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां लगातार केंद्र सरकार के संपर्क में हैं और हालात पर पल-पल नजर रखी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है।




