CG News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के गांधीनगर थाना क्षेत्र स्थित बाल संप्रेषण गृह से शनिवार शाम एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां 6 बाल अपचारी सुरक्षाकर्मियों की आंखों पर मिर्ची पाउडर फेंक कर फरार हो गए है।
मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार देर शाम करीब 6 बाल अपचारियों ने सुनियोजित तरीके से कर्मचारियों पर मिर्ची पाउडर फेंका और मुख्य द्वार की ओर भाग निकले। पूरी वारदात इतनी तेज़ी से हुई कि सुरक्षाकर्मियों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। इसके बाद सभी आरोपी संप्रेषण गृह की चारदीवारी फांदकर फरार हो गए।
Read Also- छत्तीसगढ़ PWD विभाग में निकली 113 पदों पर भर्ती, जानिए परीक्षा तारीख, सैलरी और रिजर्वेशन
तीन जिलों से थे फरार बाल अपराधी
CG News: फरार हुए छह बाल अपचारियों में से एक अंबिकापुर, एक जांजगीर-चांपा और चार सूरजपुर जिले से हैं। सभी बच्चे चोरी और अन्य गंभीर आपराधिक मामलों में संप्रेषण गृह में निरुद्ध थे। इनकी पहचान नाबालिग होने के कारण सार्वजनिक नहीं की गई है।
पुलिस ने शुरू किया सघन सर्च ऑपरेशन
CG News: घटना की सूचना मिलते ही गांधीनगर थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। पुलिस की विशेष टीमें फरार बालकों की तलाश में संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही हैं। आसपास के जिलों की पुलिस को भी अलर्ट पर रखा गया है, ताकि बाल अपराधियों को जल्द से जल्द पकड़ा जा सके।




