Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    शराब के नशे में स्कूल बस चलाना पड़ा भारी, ड्राइवर को 3 दिन की सजा और ₹15 हजार अर्थदंड

    September 8, 2026

    अंबिकापुर के सिद्धार्थ हॉस्पिटल में बड़ी लापरवाही, मासूम को लगा एक्सपायरी इंजेक्शन; हालत बिगड़ी

    September 8, 2026

    नालंदा परिसर से ई-बस तक… CM साय ने नगरीय विकास योजनाओं की समीक्षा की, अमृत मिशन की धीमी रफ्तार पर जताई नाराजगी

    September 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • शराब के नशे में स्कूल बस चलाना पड़ा भारी, ड्राइवर को 3 दिन की सजा और ₹15 हजार अर्थदंड
    • अंबिकापुर के सिद्धार्थ हॉस्पिटल में बड़ी लापरवाही, मासूम को लगा एक्सपायरी इंजेक्शन; हालत बिगड़ी
    • नालंदा परिसर से ई-बस तक… CM साय ने नगरीय विकास योजनाओं की समीक्षा की, अमृत मिशन की धीमी रफ्तार पर जताई नाराजगी
    • बस्तर दशहरा 2026: आस्था और परंपरा के साथ आधुनिक व्यवस्थाओं का होगा संगम
    • सरगुजा में कुएं में मिली 17 वर्षीय छात्रा की लाश, जन्माष्टमी विसर्जन कार्यक्रम के बाद थी लापता
    • नवा रायपुर में NMIMS का बनेगा KG से PG तक कैंपस, शिक्षा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात
    • CM साय ने डॉ. रमन सिंह से की मुलाकात, राजनांदगांव के फर्टिलाइजर प्लांट और EMC 2.0 पर हुई चर्चा
    • छत्तीसगढ़ में 17 सितंबर से ‘सेवा संकल्प अभियान’, PM मोदी की दीर्घायु के लिए जलेंगे 36 लाख दीये
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Tuesday, September 8
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » विराट कोहली ने कहा टेस्ट क्रिकेट को अलविदा, पीछे छोड़े पांच ऐसे रिकॉर्ड जिन्हें तोड़ना बेहद मुश्किल

    विराट कोहली ने कहा टेस्ट क्रिकेट को अलविदा, पीछे छोड़े पांच ऐसे रिकॉर्ड जिन्हें तोड़ना बेहद मुश्किल

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareMay 12, 2025 trending No Comments3 Mins Read
    Virat Kohli Test Retirement

    Virat Kohli Test Retirement: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज़ विराट कोहली ने आज टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया। 36 वर्षीय कोहली ने अपने करियर में भारतीय टीम को कई ऐतिहासिक जीत दिलाई और ऐसे रिकॉर्ड बनाए, जिन्हें तोड़ना आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहद कठिन होगा। कोहली के टेस्ट करियर में बल्ले से धमाल के साथ-साथ कप्तानी में भी कमाल देखने को मिला।

    सालों तक भारतीय टेस्ट टीम की रीढ़ रहे विराट कोहली को उनके फैंस ‘किंग कोहली’ के नाम से जानते हैं। उन्होंने 200+ टेस्ट पारियों में 8,500 से अधिक रन बनाए, और अपनी कप्तानी में भारत को दुनिया की सबसे मजबूत टीमों में शुमार किया। उनके संन्यास के बाद भारतीय क्रिकेट में एक युग का अंत माना जा रहा है।

    Read Also-  विराट कोहली का बड़ा ऐलान, टेस्ट क्रिकेट से लिया रिटायरमेंट

    यहां पेश हैं विराट कोहली के टेस्ट करियर के पांच ऐतिहासिक रिकॉर्ड…

    1. भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान
    Virat Kohli Test Retirement:  विराट कोहली ने बतौर कप्तान 68 टेस्ट मुकाबलों में टीम का नेतृत्व किया, जिनमें से भारत ने 40 जीते, 17 हारे और 11 ड्रॉ रहे। उनका जीत प्रतिशत 58।82% रहा, जो 20 से अधिक टेस्ट में भारत की कप्तानी करने वाले कप्तानों में सबसे बेहतर है।

    2. सबसे ज्यादा दोहरे शतक जमाने वाले भारतीय
    कोहली ने अपने टेस्ट करियर में कुल 7 दोहरे शतक लगाए, जो किसी भी भारतीय बल्लेबाज द्वारा सर्वाधिक है। खास बात ये है कि सभी दोहरे शतक उन्होंने कप्तान रहते हुए लगाए, जो एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है। उनका आखिरी डबल सेंचुरी 2019 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पुणे में 254 रन के रूप में आया था।

    Read Also-  छत्तीसगढ़ में क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी, 15 जून से शुरू होगा CCPL का दूसरा सीजन

    3. लगातार चार टेस्ट सीरीज में डबल सेंचुरी
    Virat Kohli Test Retirement:  विराट कोहली एकमात्र बल्लेबाज हैं जिन्होंने लगातार चार टेस्ट सीरीज में चार दोहरे शतक लगाए। उन्होंने डॉन ब्रैडमैन और राहुल द्रविड़ जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ा, जिन्होंने लगातार तीन सीरीज में यह उपलब्धि हासिल की थी।

    4. कप्तान रहते सबसे ज्यादा टेस्ट शतक
    Virat Kohli Test Retirement:  विराट कोहली ने कप्तान रहते हुए 20 टेस्ट शतक जड़े। ये किसी भी भारतीय कप्तान द्वारा सबसे अधिक हैं। इस सूची में दूसरे नंबर पर सुनील गावस्कर हैं, जिनके नाम 11 शतक हैं।

    Read Also-    Pakistan में भूकंप के झटके, 4.6 तीव्रता से हिली धरती

    5. कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा टेस्ट रन
    विराट ने कप्तानी करते हुए 5,864 रन बनाए, जो किसी भी भारतीय कप्तान के लिए सबसे ज्यादा हैं। इसमें 20 शतक और 18 अर्धशतक शामिल हैं। इस मामले में उन्होंने एमएस धोनी (3,454 रन) को काफी पीछे छोड़ दिया।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    virat kohli virat kohli retirement virat kohli retirement from test cricket virat kohli retirement news virat kohli test retirement
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    11 साल बाद झीरम कांड में आया फैसला, NIA कोर्ट ने 10 आरोपियों को दोषी माना

    मास्टर्स हॉकी कप 2026 में छत्तीसगढ़ की बेटियों का जलवा, फाइनल में बनाई जगह

    भारत को मिली पहली महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी, 2027 में होगा T20I का रोमांच

    भारत-श्रीलंका दूसरा टेस्ट 23 अगस्त से, कोलंबो में सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया

    ऑस्ट्रेलियाई धरती पर बांग्लादेश की पहली टेस्ट जीत, WTC में चौथे पायदान पर पहुंचा

    क्रिकेटर अभिषेक पोरेल गिरफ्तार: शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप, हाई कोर्ट के निर्देश पर पुलिस ने की कार्रवाई

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.