Operation Sindoor: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद 6-7 मई की रात भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान पर जवाबी कार्रवाई की। भारत ने पाकिस्तान में घुसकर 9 आतंकी ठिकानों को पूरी तरह तबाह कर दिया, जिसमें 100 से अधिक आतंकी मारे गए। इसके बाद पाकिस्तान ने भारत पर 7 से 10 मई के बीच ड्रोन और मिसाइलों से कई बार हमले किए, जिसका भारत ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। भारत ने अपनी कार्रवाई में 11 एयरबेस को तबाह कर दिया। अब पाकिस्तान ने कबूल किया है कि भारत की कार्रवाई में पाकिस्तानी सेना के 11 जवान मारे गए, जबकि 78 जवान घायल हुए हैं। इसमें 5 एयर फोर्स के अधिकारी भी शामिल हैं।
Read Also- कश्मीर में ही छिपे हैं पहलागाम के पाकिस्तानी गुनहगार, आतंकियों की सूचना देने वाले को मिलेगा इतने का इनाम
Operation Sindoor: पाकिस्तान ने बताया है कि भारत की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान आर्मी के अब्दुल रहमान, दिलावर खान, इकरामुल्ला, ख़ालिद, मुहम्मद अदील अकबर, और निसार मारे गए हैं, जबकि पाकिस्तान वायु सेना के स्क्वाड्रन लीडर उस्मान यूसुफ, मुख्य तकनीशियन औरंगजेब, चीफ तकनीशियन नजीब, कॉर्पोरल तकनीशियन फारूक और सीनियर तकनीशियन मुबाशिर की मौत हुई है।
पाकिस्तान के स्क्वाड्रन लीडर उस्मान युसूफ सहित जो पाकिस्तानी वायुसेना के कुल पांच वायुसैनिक मारे गए हैं, वे सभी जकोकाबाद एयरबेस (सिंध प्रांत) में तैनात थे। उस्मान और उसके साथी जेएफ-17 से भारत के खिलाफ फ्लाई करने की तैयारी कर रहे थे, उसी दौरान भारत ने शहबाज एयरबेस पर अटैक कर दिया।
Read Also- CBSE Board 10th-12th Result : 12वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे घोषित, 88.39% हुए पास
10 मई को भारत-पाकिस्तान में हुआ सीजफायर समझौता
Operation Sindoor: लगातार तीन दिनों तक चले संघर्ष के बाद भारत-पाकिस्तान के बीत सीजफायर समझौता हुआ। दोनों देशों ने आपसी सहमति जताई कि अब सीमा पर शांति स्थापित की जाएगी और दोनों देशों के बीच के तनाव को कम किया जाएगा। हालांकि, पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आया और करीब तीन घंटे बाद ही सीजफायर का उल्लंघन कर भारत पर दोबारा ड्रोन और मिसाइलों से अटैक किए, लेकिन भारत ने इसका जवाब दिया। भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान को बड़ा नुकसान पहुंचाया है। भारत ने अपनी कार्रवाई में 11 एयरबेस को तबाह कर दिया। सोमवार (12 मई) को भारतीय सेना ने प्रेस ब्रीफिंग ने इसका सबूत भी सबके सामने रखा।
Read Also- शोपियां में एनकाउंटर जारी: 3 आतंकवादियों को घेरा
सीजफायर के लिए पाकिस्तान ने लगाई गुहार
भारत से सीजफायर समझौता करने के लिए पाकिस्तान ने गुहार लगाई। बुरी तरह पिटने के बाद पड़ोसी मुल्क ने 10 मई की शाम करीब 3.35 भारतीय सेना के डीजीएमओ से संपर्क किया। तब तक भारत ने आतंक के इंफ्रास्ट्रक्चर को बड़े पैमाने पर तबाह कर दिया था।




