शोपियां। जम्मू कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई है। जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक सुरक्षाबलों ने जंगल में कई आतंकियों को घेर लिया है। दोनों तरफ से फायरिंग जारी है। वहीं सुरक्षा बलों की फायरिंग में एक आतंकी ढेर कर दिए जाने की खबर है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। माना जा रहा है कि ये सभी आतंकी पाकिस्तानी हैं, जो कश्मीर में पिघलती बर्फ का फायदा उठाकर भारत में दाखिल हुए हैं।
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का अहम फैसला: सहकारी बैंक के 106 कर्मचारियों की बर्खास्तगी पर आंशिक राहत, तीन माह में होगा अंतिम निर्णय
आज ही जारी हुई पहलगाम आतंकियों के पोस्टर
शोपियां में आज ही पहलगाम हमले में शामिल 3 पाकिस्तानी आतंकियों के पोस्टर जारी किए हैं। इन पर 20 लाख रुपए के इनाम रखा गया है। जम्मू-कश्मीर के राजौरी, सांबा, कुपवाड़ा और बारामूला में स्कूल बंद हैं। राजस्थान के जैसलमेर में भी यही स्थिति है।




