Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    राजीव भवन विवाद: FIR के विरोध में खम्हारडीह थाने के बाहर कांग्रेस का धरना, भाजपा नेताओं पर भी केस की मांग

    July 23, 2026

    स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित, सरकार ने हड़ताली अतिथि शिक्षकों को दिया 27 जुलाई तक का समय

    July 23, 2026

    NEET मुद्दे पर कांग्रेस पर बरसे प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, बोले— छात्रों के आंदोलन को राजनीति की भेंट चढ़ाया

    July 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राजीव भवन विवाद: FIR के विरोध में खम्हारडीह थाने के बाहर कांग्रेस का धरना, भाजपा नेताओं पर भी केस की मांग
    • स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित, सरकार ने हड़ताली अतिथि शिक्षकों को दिया 27 जुलाई तक का समय
    • NEET मुद्दे पर कांग्रेस पर बरसे प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, बोले— छात्रों के आंदोलन को राजनीति की भेंट चढ़ाया
    • छत्तीसगढ़ में सड़क सुरक्षा के लिए आईआईटी मद्रास के साथ हुआ ऐतिहासिक एमओयू
    • 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते महिला आरक्षक रंगे हाथ गिरफ्तार
    • रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने लोकसभा में उठाया किसानों की फसल खरीदारी का मुद्दा
    • डिजिटल सुशासन की राह पर छत्तीसगढ़: सेवा सेतु पर 35 विभागों की 564 सेवाएं, AI और भारतनेट से मिलेगी नई रफ्तार
    • अमलीपदर की रथयात्रा आस्था और संस्कृति की अमूल्य धरोहर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Friday, July 24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » रेत माफियाओं के हौसले बुलंद: पटवारी और पत्रकार पर जानलेवा हमला, आठ आरोपी गिरफ्तार

    रेत माफियाओं के हौसले बुलंद: पटवारी और पत्रकार पर जानलेवा हमला, आठ आरोपी गिरफ्तार

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareMay 15, 2025 अपराध No Comments2 Mins Read
    Balod Crime News

    Balod Crime News: छत्तीसगढ़ में रेत माफिया की दबंगई थमने का नाम नहीं ले रही है। बलरामपुर में आरक्षक की हत्या के बाद अब बालोद जिले से एक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां रेत माफियाओं ने जांच के लिए पहुंचे पटवारी और कवरेज कर रहे पत्रकार पर जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना ने प्रशासन की कार्यप्रणाली और कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना बालोद जिले के पुरुर थाना क्षेत्र के ग्राम मरकाटोला की है।

    मिली जानकारी के अनुसार, अवैध रेत भंडारण की शिकायत पर पटवारी जांच के लिए मौके पर पहुंचे थे। उनके साथ एक स्थानीय पत्रकार भी कवरेज के लिए मौजूद था। इसी दौरान रेत माफिया और उनके गुर्गों ने मिलकर दोनों पर हमला कर दिया।

    Read Also-  धमतरी में भीषण सड़क हादसा, सेवानिवृत्त प्राचार्य की मौत, चालक गंभीर रूप से घायल 

    पत्रकार की शिकायत पर 8 आरोपी गिरफ्तार
    Balod Crime News:  घटना की जानकारी मिलते ही पुरुर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कार्रवाई की और 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, इस हमले का मुख्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस की टीमें जुटी हुई हैं।

    बलरामपुर में आरक्षक की हत्या के बाद एक और हमला
    यह घटना ऐसे समय पर सामने आई है जब कुछ ही दिन पहले बलरामपुर जिले में एक आरक्षक को रेत माफियाओं ने ट्रैक्टर से कुचल कर मार डाला था। उस मामले में भी चार आरोपी गिरफ्तार किए गए थे। अब बालोद की यह घटना बताती है कि रेत माफिया किस तरह से बेलगाम होते जा रहे हैं।

    Read Also-  भाजपा नेता पर पुलिस हेड कांस्टेबल ने चलाई गोली, बाल-बाल बचे जिला उपाध्यक्ष, आरोपी निलंबित

    प्रशासन पर सवाल, कार्रवाई पर उठे संदेह
    Balod Crime News:  स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों का आरोप है कि जिले में कई रेत घाटों पर बिना अनुमति अवैध रेत खनन बेरोकटोक जारी है। संबंधित विभागों की कार्रवाई सिर्फ खानापूर्ति बनकर रह गई है, जिससे रेत माफिया के हौसले बुलंद हैं।

    इलाके में तनाव, प्रशासन सख्त कार्रवाई की बात कह रहा
    Balod Crime News:  घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर सख्त धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी। अब देखना होगा कि क्या प्रशासन इन घटनाओं के बाद रेत माफिया पर शिकंजा कस पाएगा या यह सिलसिला और गंभीर रूप लेता जाएगा।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    balod crime news balod crime news cg cg crime news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    शेयर मार्केट में रकम दोगुनी करने का झांसा देकर 2 करोड़ से अधिक की ठगी, पति-पत्नी गिरफ्तार

    जगदलपुर जेल से फरार कैदी बस्तर पुलिस के हत्थे चढ़ा, चार महीने बाद हुई गिरफ्तारी

    अपहरण, लूट और हत्या मामले में तीन दोषियों को उम्रकैद, 10-10 हजार का जुर्माना

    मंदिरों में चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

    बालोद में महिला का अपहरण कर गैंगरेप का आरोप

    बस्तर पुलिस की सतर्कता से गांजा तस्करी विफल, 12.7 किलो गांजा बरामद

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.