Swami Vivekananda Airport News: रायपुर। स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से दिल्ली जाने वाले यात्री अब अपने सफर को और भी आनंददायक बना सकते हैं। एयर इंडिया ने अपनी नई इन-फ्लाइट मनोरंजन सेवा ‘विस्टा स्ट्रीम’ की शुरुआत की है। इस सेवा के माध्यम से यात्री अपने मोबाइल फोन, टैबलेट और लैपटॉप जैसे व्यक्तिगत उपकरणों पर फिल्में, टीवी शो और संगीत का आनंद ले सकते हैं।
Read Also- सुप्रीम कोर्ट में न्याय मिलेगा जल्द, जस्टिस सूर्यकांत ने की नई व्यवस्था की घोषणा
Swami Vivekananda Airport News: भारत की अग्रणी वैश्विक एयरलाइन एयर इंडिया ने घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों में अत्याधुनिक वाई-फाई इंटरनेट सेवा भी शुरू कर दी है। यह सुविधा एयरबस A-350, बोइंग 787-9 और कुछ चुनिंदा एयरबस A321 नियो विमानों में उपलब्ध है। इसके जरिए यात्री 10,000 फीट की ऊंचाई पर भी अपने स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप पर इंटरनेट का उपयोग कर सकते हैं।
कैसे उपयोग करें ‘विस्टा स्ट्रीम’
यात्रियों को इस सेवा का लाभ उठाने के लिए कुछ आसान चरणों का पालन करना होगा:
- सबसे पहले अपने डिवाइस में एयरप्लेन मोड चालू करें।
- फिर अपने डिवाइस में वाई-फाई चालू कर ‘Vista’ नेटवर्क से कनेक्ट करें।
- इसके बाद विमान में दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन करें।
- अंत में, अपनी पसंद का मनोरंजन विकल्प चुनें और उसका आनंद लें।
Read Also- प्रेमिका की गंदी तस्वीरें सोशल मीडिया पर की वायरल, फिर युवक ने लगाई फांसी
यात्री गाइड भी होगी उपलब्ध
Swami Vivekananda Airport News: यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एयर इंडिया ने विमानों में ‘यात्री गाइड’ भी उपलब्ध कराई है। इस गाइड में विस्टा स्ट्रीम सेवा से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी उपलब्ध है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी यात्रा से पहले अपने डिवाइस को पूरी तरह चार्ज कर लें और अपने साथ ईयरफोन रखना न भूलें।
हालांकि यह सेवा फिलहाल केवल चुनिंदा उड़ानों में ही उपलब्ध है, लेकिन यात्रियों से मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया के आधार पर इसे भविष्य में अन्य उड़ानों में भी विस्तारित किया जा सकता है।




