जशपुर। जिले में एक पति ने अपनी पत्नी की इसलिए हत्या कर दिया क्योंकि वह उसकी शराब पी गई। नाराज पति ने उसे डंडे से पीटा। फिर उसे खुद हॉस्पिटल ले गया। जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक शांतिनगर निवासी ललिता एक्का(42) के पहले पति की मौत कुछ समय पहले हो गई थी। जिसके बाद से वह बबलू राम(20) के साथ दूसरी शादी कर ली थी। होली के दिन भी बबलू घर में शराब लेकर आया था, और उसे घर पर ही रखा था। लेकिन उसे ललिता ने पी ली। बस इसी बात से युवक नाराज हो गया और उसने डंडे से ललिता को जमकर पीट दिया। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गई थी। इसके बाद उसे खुद अस्पताल में भर्ती कराया।
मौत के बाद महिला के भतीजे ने मामले की शिकायत पुलिस से की थी। अब पुलिस ने आरोपी को उसके घर से ही गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है




