Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    राहुल गांधी की याचिका खारिज होने पर बोले सांसद वीडी शर्मा, ‘राजनीति में अपना व्यक्तित्व होना चाहिए’

    September 9, 2026

    छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में तीन नए जजों की नियुक्ति का रास्ता साफ, कॉलेजियम ने की अनुशंसा

    September 9, 2026

    समान नागरिक संहिता पर दुर्ग में हाईलेवल बैठक, पारंपरिक मान्यताओं से कानूनी सुधारों तक हुई चर्चा

    September 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राहुल गांधी की याचिका खारिज होने पर बोले सांसद वीडी शर्मा, ‘राजनीति में अपना व्यक्तित्व होना चाहिए’
    • छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में तीन नए जजों की नियुक्ति का रास्ता साफ, कॉलेजियम ने की अनुशंसा
    • समान नागरिक संहिता पर दुर्ग में हाईलेवल बैठक, पारंपरिक मान्यताओं से कानूनी सुधारों तक हुई चर्चा
    • 13 जिला शिक्षा अधिकारी का हुआ तबादला, देखें पूरी सूची..
    • शराब के नशे में स्कूल बस चलाना पड़ा भारी, ड्राइवर को 3 दिन की सजा और ₹15 हजार अर्थदंड
    • अंबिकापुर के सिद्धार्थ हॉस्पिटल में बड़ी लापरवाही, मासूम को लगा एक्सपायरी इंजेक्शन; हालत बिगड़ी
    • नालंदा परिसर से ई-बस तक… CM साय ने नगरीय विकास योजनाओं की समीक्षा की, अमृत मिशन की धीमी रफ्तार पर जताई नाराजगी
    • बस्तर दशहरा 2026: आस्था और परंपरा के साथ आधुनिक व्यवस्थाओं का होगा संगम
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Wednesday, September 9
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » ट्रैक्टर से आरक्षक को कुचलने का मामला: मुख्य आरोपी समेत तीन गिरफ्तार, जांच में सामने आए चौंकाने वाले खुलासे

    ट्रैक्टर से आरक्षक को कुचलने का मामला: मुख्य आरोपी समेत तीन गिरफ्तार, जांच में सामने आए चौंकाने वाले खुलासे

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareMay 17, 2025 अपराध No Comments3 Mins Read
    Balrampur Latest Crime News

    Balrampur Latest Crime News: बलरामपुर जिले के सनावल थाना क्षेत्र अंतर्गत लिब्रा घाट पर आरक्षक शिव भजन सिंह की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी हमिदुल हक को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने अब तक कुल आठ लोगों को हिरासत में लिया है, जिनमें से सात आरोपी एक ही परिवार से संबंधित हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन ट्रैक्टर भी जब्त किए हैं।

    पुलिस जांच के दौरान एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। जांच में यह सामने आया है कि इस हत्याकांड को अंजाम देने का निर्देश हमिदुल के पिता नसीमूल हक ने दिया था। उनके कहने पर ही बेटे हमिदुल और निजामुल हक ने इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया। मामले की विवेचना अभी जारी है और अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

    Read Also-  छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामला : 15 ठिकानों पर EOW की दबिश, रायपुर में दो अधिकारियों के यहां जांच जारी

    Balrampur Latest Crime News:  इससे पहले पुलिस ने आरीफूल हक, जमील अंसारी, उपेन्दर कोरवा, शकील अंसारी और अकबर अंसारी को गिरफ्तार किया था। यह सभी आरोपी झारखंड के अवैध रेत खनन गिरोह से जुड़े हुए बताए जा रहे हैं।

    घटना उस समय हुई जब वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम नदी किनारे अवैध रेत खनन की शिकायत पर लिब्रा घाट पहुंची थी। टीम ने जब अवैध खनन कर रहे माफियाओं को रोका, तो उन पर हमला कर दिया गया। इसी दौरान रक्षक शिव भजन सिंह को ट्रैक्टर से कुचल दिया गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

    Read Also-  प्रेमिका की गंदी तस्वीरें सोशल मीडिया पर की वायरल, फिर युवक ने लगाई फांसी

    Balrampur Latest Crime News:  घटना की गंभीरता को देखते हुए आईजी दीपक झा और एसपी वैभव बैंकर मौके पर पहुंचे। जांच में लापरवाही पाए जाने पर थाना प्रभारी (टीआई) दिव्यकांत पांडेय को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। आदेश में कहा गया है कि टीआई ने वरिष्ठ अधिकारियों को बिना सूचित किए, अपर्याप्त बल के साथ आधी रात को अवैध खनन रोकने की कार्रवाई की थी।

    मामले की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा कि जब पहले से अवैध खनन रोकने के निर्देश दिए गए हैं, फिर भी ऐसी घटनाओं का होना गंभीर चिंता का विषय है। अदालत ने खनिज सचिव और वन विभाग को नोटिस जारी करते हुए मामले में 9 जून को अगली सुनवाई तय की है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    balrampur crime breaking news balrampur crime news Balrampur Latest Crime News
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    अंबिकापुर के सिद्धार्थ हॉस्पिटल में बड़ी लापरवाही, मासूम को लगा एक्सपायरी इंजेक्शन; हालत बिगड़ी

    सरगुजा में कुएं में मिली 17 वर्षीय छात्रा की लाश, जन्माष्टमी विसर्जन कार्यक्रम के बाद थी लापता

    लूट की नीयत से रोका, विरोध किया तो चाकू से कर दिए कई वार; नाबालिग समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

    धमतरी में नवविवाहिता की हत्या का खुलासा, पति ने रस्सी से गला घोंटकर उतारा मौत के घाट

    धमधा में मवेशियों की अवैध तस्करी का खुलासा, 15 पशु बरामद; दो आरोपी गिरफ्तार

    छत्तीसगढ़ में बारिश पर लगा ब्रेक, अब 3 दिन बरसेंगे बादल; कई जिलों में यलो अलर्ट

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.