कोरबा। जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। पत्नी के मायके से न आने से दुखी पत्नी ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। माता पिता जब दशगात्र कार्यक्रम से लौटे तो मामले की जानकारी मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
सूने मकान में चोरी की वारदात, 5 लाख से ज्यादा की चोरी, आरोपी पंजाब से गिरफ्तार
जानकारी के मुताबिक 35 वर्षीय जगन्नाथ यादव ने अपने घर में फांसी लगा ली। घटना का पता तब चला जब उनके माता-पिता दशगात्र कार्यक्रम से लौटे। मृतक के पिता मिठाई लाल यादव ने बताया कि जगन्नाथ उनका इकलौता पुत्र था। वे पत्नी के साथ रायगढ़ जिले के खरसिया क्षेत्र में दशगात्र कार्यक्रम में गए थे।
पीएम आवास योजना में बड़ी लापरवाही: कलेक्टर ने 23 अधिकारियों और कर्मचारियों को थमाया नोटिस
वापस लौटने पर काफी देर तक आवाज देने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला। शक होने पर आसपास के लोगों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया। अंदर जगन्नाथ का शव पंखे से लटका मिला। जानकारी के अनुसार, जगन्नाथ की शादी के बाद तीन बच्चे हुए। कुछ समय पहले उनकी पत्नी तीनों बच्चों को लेकर मायके चली गई थी। इस वजह से वह काफी समय से मानसिक तनाव में था।




