जगदलपुर। जिले के पल्ली नाका के पास स्थित एक सूने मकान में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी को पंजाब से गिरफ्तार किया है। उसने सूने मकान में 5 लाख से ज्यादा के जेवरात की चोरी को अंजाम दिया है। आरोपी युवक को जेल भेज दिया गया है। मामला परपा थाना क्षेत्र का है।
IPL 2025: RCB और KKR के बीच आज होगा करो या मरो का मुकाबला, बारिश डाल सकती है खलल
जानकारी के मुताबिक युवक का नाम मंगल सिंह उर्फ मांगा (37) है। जो पंजाब में अमृतसर के ग्राम टोंग का रहने वाला है। ट्रक ड्राइविंग के काम से बस्तर आया हुआ था। कुछ दिन पहले पल्ली नाका के पास स्थित एक सूने मकान में रात के समय धावा बोल दिया। वारदात के 2 दिन पहले इसने रेकी की थी। इसके बाद चोरी करने घर में घुस गया। घर का ताला तोड़ा।




