IPL 2025 RCB vs KKR: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 का 58वां मुकाबला आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच खेला जाएगा। यह हाई-वोल्टेज मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस शाम 7:00 बजे किया जाएगा।
इस सीजन दोनों टीमें दूसरी बार आमने-सामने होंगी। आईपीएल 2025 का पहला ही मैच RCB और KKR के बीच हुआ था, जिसमें बेंगलुरु ने कोलकाता को 7 विकेट से मात दी थी। ऐसे में आज का मुकाबला कोलकाता के लिए बदला लेने का भी मौका होगा।
Read Also- गुजरात टाइटंस को तगड़ा झटका, 500 रन बनाने वाला लौटेगा अपने देश, टीम ने रिप्लेसमेंट का किया ऐलान
पॉइंट्स टेबल पर नजर
IPL 2025 RCB vs KKR: RCB इस वक्त अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है। टीम ने अब तक 11 में से 8 मुकाबले जीते हैं और उसके 16 अंक हैं। हालांकि पहले स्थान पर मौजूद गुजरात टाइटंस के भी 16 अंक ही हैं, लेकिन बेहतर नेट रन रेट के चलते वह टॉप पर है। इस मुकाबले को जीतकर RCB नॉकआउट की अपनी स्थिति को और पुख्ता करना चाहेगी।
वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए यह मैच करो या मरो जैसा है। टीम ने अब तक 12 मैचों में से 6 गंवाए हैं। अगर आज का मुकाबला KKR हार जाती है, तो वह प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने वाली चौथी टीम बन जाएगी।
Read Also- विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद वृंदावन में लिया आध्यात्मिक मार्गदर्शन, पत्नी अनुष्का शर्मा भी रहीं साथ
पिच रिपोर्ट
IPL 2025 RCB vs KKR: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है। छोटी बाउंड्री के चलते बड़े शॉट लगाना आसान रहता है, लेकिन बारिश की वजह से बल्लेबाजों को सतर्क रहने की जरूरत होगी। पिच पर स्पिन गेंदबाजों को तेज गेंदबाजों की तुलना में ज्यादा मदद मिलने की संभावना है। अब तक इस मैदान पर 100 आईपीएल मैच खेले जा चुके हैं, जिनमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 43 और बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 53 मैच जीते हैं। 4 मैच बेनतीजा रहे हैं। इस मैदान का सर्वाधिक स्कोर 287/3 है, जो सनराइजर्स हैदराबाद ने पिछले साल RCB के खिलाफ बनाया था।
मौसम का हाल
बेंगलुरु में शनिवार को तेज बारिश के आसार हैं। 17 मई को बारिश की संभावना 84% तक जताई गई है। दिनभर बादल छाए रहने की संभावना है, जबकि तापमान 22 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। ऐसे में मैच में बारिश खलल डाल सकती है।
Read Also- विराट कोहली ने कहा टेस्ट क्रिकेट को अलविदा, पीछे छोड़े पांच ऐसे रिकॉर्ड जिन्हें तोड़ना बेहद मुश्किल
संभावित प्लेइंग 12
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB):
IPL 2025 RCB vs KKR: रजत पाटीदार (कप्तान), जैकब बैथेल, विराट कोहली, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, लुंगी एनगिडी, यश दयाल, सुयश शर्मा, मयंक अग्रवाल।
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR):
अजिंक्य रहाणे (कप्तान), सुनील नरेन, रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, अंगकृष रघुवंशी/मनीष पांडे, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, एनरिक नॉर्त्या/स्पेंसर जॉनसन।




