Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    सेंट्रल जेल से रिहा हुए अमित बघेल, समर्थकों ने निकाली भव्य रैली

    July 22, 2026

    राहुल गांधी के विरोध में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, राजीव भवन कूच के दौरान हंगामा

    July 22, 2026

    पुतला दहन के दौरान हंगामा, पुलिस ने 9 नेताओं समेत अन्य प्रदर्शनकारियों पर दर्ज की एफआईआर

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सेंट्रल जेल से रिहा हुए अमित बघेल, समर्थकों ने निकाली भव्य रैली
    • राहुल गांधी के विरोध में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, राजीव भवन कूच के दौरान हंगामा
    • पुतला दहन के दौरान हंगामा, पुलिस ने 9 नेताओं समेत अन्य प्रदर्शनकारियों पर दर्ज की एफआईआर
    • मुख्यमंत्री के निर्देश पर एक्शन: बिना लाइसेंस उर्वरक-कीटनाशक बनाने वाले दो गोदाम सील
    • कोल लेवी के बाद आबकारी घोटाले में भी रामगोपाल अग्रवाल पर शिकंजा, 25 जुलाई तक EOW करेगी पूछताछ
    • छत्तीसगढ़ कैडर की IFS अधिकारी सातोविशा समाजदार की NHRC में प्रतिनियुक्ति
    • रायपुर में राजनीतिक टकराव: कांग्रेस ने भाजपा और सरकार को घेरा, प्रदेशव्यापी प्रदर्शन का ऐलान
    • 53 करोड़ की बोगस बिलिंग के मास्टरमाइंड को राज्य GST ने किया गिरफ्तार, 3 अगस्त तक न्यायिक रिमांड
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Thursday, July 23
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद वृंदावन में लिया आध्यात्मिक मार्गदर्शन, पत्नी अनुष्का शर्मा भी रहीं साथ

    विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद वृंदावन में लिया आध्यात्मिक मार्गदर्शन, पत्नी अनुष्का शर्मा भी रहीं साथ

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareMay 13, 2025 trending No Comments3 Mins Read
    Virat Kohli Meet Premananda Maharaj

    Virat Kohli Meet Premananda Maharaj: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा के अगले ही दिन आध्यात्मिक शांति की ओर कदम बढ़ाए। मंगलवार सुबह वे पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ वृंदावन स्थित केली कुंज आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने संत प्रेमानंद महाराज से आशीर्वाद लिया।

    आश्रम में प्रवेश करते ही विराट और अनुष्का ने महाराज को दंडवत प्रणाम किया। इसके बाद दोनों ने करीब 7 मिनट तक महाराज के साथ एकांत में वार्तालाप किया। वार्तालाप के दौरान प्रेमानंद महाराज ने उनसे पूछा, “प्रसन्न हो?” इस पर विराट ने मुस्कुराकर कहा, “हां।” महाराज ने आशीर्वाद दिया, “जाओ, खूब आनंदित रहो, नाम जप करते रहो।”

    Read Also-  विराट कोहली का बड़ा ऐलान, टेस्ट क्रिकेट से लिया रिटायरमेंट

    Virat Kohli Meet Premananda Maharaj:  इस पर अनुष्का शर्मा ने जिज्ञासा प्रकट करते हुए पूछा, “बाबा, क्या नाम जप से सब कुछ पूरा हो जाएगा?” इस पर महाराज ने कहा, “हां, यदि आप राधा-राधा जपते हो तो इसी जन्म में भगवत प्राप्ति हो जाएगी। इसमें कोई संशय नहीं है, और किसी साधन की आवश्यकता नहीं। बस मन लगाकर कम मात्रा में भी जप करो, यही जीवन का आधार बनाओ।”

    विराट और अनुष्का आश्रम में कुल 2 घंटे 20 मिनट तक रुके। सुबह 7:20 बजे वे इनोवा कार से आश्रम पहुंचे और 9:40 बजे रवाना हुए। बाद में वे थोड़ी देर बाद आश्रम वापस भी लौटे और वहां के कार्यों को नजदीक से देखा और समझा। इस दौरान दोनों ने मास्क पहन रखा था। विराट का यह वृंदावन का तीसरा दौरा था। वे इससे पहले 4 जनवरी 2023 और 10 जनवरी 2025 को भी आश्रम आ चुके हैं।

    Read Also-  विराट कोहली ने कहा टेस्ट क्रिकेट को अलविदा, पीछे छोड़े पांच ऐसे रिकॉर्ड जिन्हें तोड़ना बेहद मुश्किल

    टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास
    Virat Kohli Meet Premananda Maharaj:  सोमवार को विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से अपने संन्यास की घोषणा की थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, “टेस्ट क्रिकेट ने मेरी परीक्षा ली, मुझे आकार दिया और वो पाठ सिखाए जो जिंदगीभर मुझे याद रहेंगे।” विराट ने अपने करियर में 123 टेस्ट मैच खेले, जिसमें उन्होंने 30 शतक, 31 अर्धशतक और 7 दोहरे शतक बनाए। उन्हें 2017 और 2018 में ICC द्वारा टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर भी चुना गया था।

    प्रेमानंद महाराज का आध्यात्मिक संदेश
    Virat Kohli Meet Premananda Maharaj:  प्रेमानंद महाराज ने विराट-अनुष्का को प्रभु का विधान समझाते हुए कहा, “वैभव मिलना कृपा नहीं, पुण्य है। भगवान की कृपा अंदर के चिंतन को बदलना है, जिससे पिछले जन्मों के संस्कार भस्म हो जाते हैं।” उन्होंने आगे कहा कि संत समागम और विपरीत परिस्थितियाँ प्रभु की कृपा के रूप होते हैं। “बिना प्रतिकूलता के संसार का मोह समाप्त नहीं होता। सभी बड़े महापुरुषों ने जीवन में प्रतिकूलता देखी है। जब विपरीत समय आता है, वही भगवान का संकेत होता है कि अब तुम्हारा मार्ग बदलने का समय आ गया है।”

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    premanand ji maharaj premanand ji maharaj aur virat kohli virat kohli and anushka sharma meet premanand virat kohli premanand maharaj virat kohli with premanand maharaj
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    दिल्ली में कांग्रेस नेताओं की हिरासत का रायपुर में विरोध, सड़क पर उतरे कार्यकर्ता

    इंग्लैंड दौरे की हार भुलाकर जिम्बाब्वे से भिड़ेगी टीम इंडिया, जानें पूरा शेड्यूल और स्क्वॉड

    रोहित का शतक भी नहीं बचा सका भारत को, इंग्लैंड ने तीसरा वनडे जीतकर 2-1 से सीरीज पर किया कब्जा

    भारत की बढ़ती वैज्ञानिक क्षमता और नवाचार का सशक्त प्रतीक है विक्रम-1 : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    भारत ने रचा इतिहास, पहले निजी ऑर्बिटल रॉकेट ‘विक्रम-1’ का सफल प्रक्षेपण

    NEET आंदोलन में शामिल हुए अमित जोगी, भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक से की मुलाकात

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.