कवर्धा। जिले से होकर गुजरने वाले रायपुर-जबलपुर नेशनल हाईवे-30में एक बार फिर जाम की स्थिति बन गई है। शुक्रवार शाम नागमोरी घाट के पास एक ट्रक और ट्रेलर की आमने-सामने टक्कर हो गई थी, जिसमें दोनों वाहनों के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद चिल्फी थाना पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर एक तरफ का रास्ता क्लियर कर यातायात चालू कराया, लेकिन रोड वन-वे हो जाने के कारण भारी वाहनों की आवाजाही में दिक्कतें होने लगीं।
राजधानी दिल्ली में नकली CPVC पाइप बनाने वाली फैक्टी का भंडाफोड़, किसी को शक न हो इसलिए रात के वक्त होता था काम
शनिवार सुबह तककरीब 2 किलोमीटर तक जामकी स्थिति बनी रही। यात्री बसों, फल-सब्ज़ी और आवश्यक वस्तुएं लेकर जा रहे मालवाहक इस जाम से सबसे ज्यादा प्रभावित हुए। चिल्फी थाना प्रभारी उमाशंकर राठौरने बताया कि “दुर्घटना के बाद रास्ता धीरे-धीरे साफ कराया जा रहा है, जल्द ही पूरी सड़क चालू हो जाएगी।”
तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक को मारी टक्कर, दादा और पोते की मौके पर मौत, महिला गंभीर रूप से घायल
रायपुर-जबलपुर नेशनल हाईवे पर जाम लगना अब आम बात बन गई है, खासकर चिल्फी घाटी में जब बड़े वाहन दुर्घटनाग्रस्त होते हैं, तो दोनों तरफ से आवागमन पूरी तरह ठप हो जाता है। सड़क की संकीर्णता और भारी ट्रैफिक इस समस्या को और गंभीर बनाते हैं।
रायपुर कोर्ट में होगी विजय भाटिया की पेशी, रिमांड में लेकर की जाएगी पूछताछ
स्थानीय लोगों और यात्रियों का कहना है कि प्रशासन को इस मार्ग के लिए वैकल्पिक रूट या डायवर्जन प्लान तैयार करना चाहिए, ताकि ऐसी स्थिति में यातायात सुचारु रूप से संचालित किया जा सके। नेशनल हाईवे होने के बावजूद **प्रशासनिक तैयारी की कमी** बार-बार जाम का कारण बन रही है, जिससे यात्रियों को घंटों परेशानी उठानी पड़ती है।




