Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    गरीब परिवारों को सुरक्षित, सम्मानजनक और स्थाई आवास उपलब्ध कराने हम प्रतिबद्ध – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    September 12, 2026

    साइबर अपराध के खिलाफ छत्तीसगढ़ पुलिस का बड़ा अभियान, डिप्टी CM विजय शर्मा ने लॉन्च किया ‘साइबर संकल्प’

    September 12, 2026

    पुलिस कमिश्नरेट के नए नियमों के बीच गणेश समितियों को राहत, डिप्टी सीएम अरुण साव ने दिए निर्देश

    September 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • गरीब परिवारों को सुरक्षित, सम्मानजनक और स्थाई आवास उपलब्ध कराने हम प्रतिबद्ध – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • साइबर अपराध के खिलाफ छत्तीसगढ़ पुलिस का बड़ा अभियान, डिप्टी CM विजय शर्मा ने लॉन्च किया ‘साइबर संकल्प’
    • पुलिस कमिश्नरेट के नए नियमों के बीच गणेश समितियों को राहत, डिप्टी सीएम अरुण साव ने दिए निर्देश
    • शिकायत मिलते ही एक्शन में खनिज विभाग, अवैध खनिज परिवहन करते 5 वाहन जब्त
    • ‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, मुख्यमंत्री निवास में उल्लास से मना तीजा-पोरा तिहार
    • ग्रामीण महिलाओं को मिला रोजगार का नया रास्ता, सोलर दीदी बनकर घरों में लगा रहीं सोलर सिस्टम
    • ‘बीजेपी में सब ठीक नहीं’, पीसीसी चीफ दीपक बैज बोले- नाराज फूफा संपर्क में, आने वाले दिनों में होंगे बड़े धमाके
    • छत्तीसगढ़ में खेल प्रतिभाओं को मिलेंगे बेहतर अवसर, 40वें नेशनल गेम्स की मेजबानी के लिए होगा प्रयास: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Sunday, September 13
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » महंगी शराब की लत ने युवक को बनाया चोर, आरोपी गिरफ्तार…

    महंगी शराब की लत ने युवक को बनाया चोर, आरोपी गिरफ्तार…

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJune 5, 2025 अपराध No Comments2 Mins Read
    महंगी शराब की लत ने युवक को बनाया चोर
    महंगी शराब की लत ने युवक को बनाया चोर

    जशपुर । शराब की लत एक युवक को इस हद तक ले गई कि उसने चोरी जैसे गंभीर अपराध को अंजाम दे डाला। बगीचा थाना पुलिस ने बूढ़ाडाँड़ गांव में हुई 1 लाख 20 हजार रुपए की चोरी के मामले में आरोपी प्रमोद खेस्स को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके पास से 30,000 रुपए नगद बरामद किए हैं, जबकि शेष राशि उसने शराब, सैर-सपाटा और ऐश-मौज में उड़ा दी।

    घटना 27 मई की रात की है, जब बूढ़ाडाँड़ गांव निवासी अविनाश कुमार गुप्ता के घर संचालित कियोस्क शाखा से 1 लाख 20 हजार रुपए चोरी हो गए थे। पीड़ित ने बगीचा थाना में इसकी लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए जशपुर एसएसपी  शशिमोहन सिंह के निर्देश पर पुलिस टीम ने त्वरित जांच शुरू की।

    Read Also-  छत्तीसगढ़ में जवानों ने फिर हासिल की फ़तेह, मुठभेड़ में एक करोड़ का इनामी नक्सली ढ़ेर

    जांच के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि गांव का एक युवक, जो पहले सामान्य जीवन जीता था और मामूली शराब का सेवन करता था, अब अचानक महंगी शराब पीने लगा है और अपने दोस्तों पर खुलकर पैसा खर्च कर रहा है। उसकी दिनचर्या में अचानक आया यह बदलाव पुलिस के लिए बड़ा संकेत बन गया।

    मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने संदेह के आधार पर प्रमोद खेस्स को हिरासत में लिया और सख्ती से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि एक दिन वह किसी काम से अविनाश गुप्ता के घर गया था, जहां उसने उन्हें एक कमरे में बैग से पैसे निकालते देखा। तभी उसके मन में लालच आया और मौका मिलते ही वह घर में घुसा और बैग से पूरे 1 लाख 20 हजार रुपए चुरा लिए। चोरी के बाद उसने बैग को घर के बाहर फेंक दिया ताकि किसी को शक न हो।

    Read Also-  विधायक रिकेश सेन पर युवक ने लगाया 17 महीने की सैलरी न देने का आरोप, पीएम तक की गई शिकायत

    प्रमोद ने पुलिस को बताया कि चोरी की राशि में से अधिकांश रकम उसने महंगी शराब पीने, दोस्तों को पार्टी देने और बाहर घूमने-फिरने में खर्च कर दी। पुलिस ने आरोपी के पास से 30,000 रुपए नगद बरामद किया हैं। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और आगे की जांच जारी है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    बिलासपुर में नशे के कारोबार पर बड़ा वार, पिता-पुत्र समेत 3 गिरफ्तार; 20 लाख की नशीली दवाएं जब्त

    नवरात्रि में बच्ची से दरिंदगी, फिर हत्या; कोर्ट ने आरोपी चाचा को सुनाई फांसी की सजा

    Zudio स्टोर चोरीकांड का खुलासा: दो आरोपी गिरफ्तार, नगदी-सामान समेत बाइक और मोबाइल जब्त

    अंबिकापुर के सिद्धार्थ हॉस्पिटल में बड़ी लापरवाही, मासूम को लगा एक्सपायरी इंजेक्शन; हालत बिगड़ी

    सरगुजा में कुएं में मिली 17 वर्षीय छात्रा की लाश, जन्माष्टमी विसर्जन कार्यक्रम के बाद थी लापता

    लूट की नीयत से रोका, विरोध किया तो चाकू से कर दिए कई वार; नाबालिग समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.