देहरादून। उत्तराखंड में केदारनाथ तीर्थ यात्रा के दौरान शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया, जब यात्रियों को ले जा रहा केस्ट्रल एविएशन प्राइवेट लिमिटेड का एक हेलिकॉप्टर बड़ासु इलाके में तकनीकी खराबी के कारण हाईवे पर आपात लैंडिंग करने को मजबूर हो गया। इस घटना के बाद नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने कंपनी की सभी उड़ानों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है।
अंबेडकर की प्रतिमा पर असामाजिक तत्वों ने पोती मिट्टी, मचा बवाल
DGCA ने साफ किया है कि जब तक इस मामले की पूरी जांच नहीं हो जाती, तब तक केस्ट्रल एविएशन की कोई भी उड़ान संचालित नहीं हो सकेगी। यह कदम यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए उठाया गया है। DGCA ने यह भी स्पष्ट किया कि विमानन सुरक्षा को लेकर उसकी ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति है और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
मणिपुर में हिंसा भड़की, 5 जिलों में कर्फ्यू, प्रदर्शनकारियों ने कलेक्टर ऑफिस में लगाई आग
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें देखा जा सकता है कि हेलिकॉप्टर को चालक दल ने सूझबूझ के साथ सड़क पर सुरक्षित उतारा। हेलिकॉप्टर में सवार सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। हालांकि, यह घटना हवाई यात्रा के सुरक्षा मानकों पर गंभीर सवाल खड़े करती है।
DGCA अब कंपनी के मेंटेनेंस रिकॉर्ड, पायलट की दक्षता, तकनीकी जांच और अन्य सुरक्षा प्रक्रियाओं की गहनता से समीक्षा करेगा। धार्मिक सीजन में हजारों यात्री हेलिकॉप्टर सेवा से केदारनाथ की यात्रा करते हैं, ऐसे में इस तरह की घटनाएं प्रशासन की सतर्कता और निजी कंपनियों की जिम्मेदारी पर नई बहस छेड़ रही हैं।




