Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    बारिश के दौरान निर्माणाधीन सड़कों पर आवागमन में नागरिकों को न हो परेशानी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    September 14, 2026

    झरने, जंगल और जनजातीय संस्कृति ने दिलाया सम्मान, छत्तीसगढ़ बना ‘Best Emerging Tourist Destination’

    September 14, 2026

    रायपुर में खाद-बीज कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 3 व्यापारियों पर FIR; 9 संस्थानों की बिक्री पर रोक

    September 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बारिश के दौरान निर्माणाधीन सड़कों पर आवागमन में नागरिकों को न हो परेशानी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • झरने, जंगल और जनजातीय संस्कृति ने दिलाया सम्मान, छत्तीसगढ़ बना ‘Best Emerging Tourist Destination’
    • रायपुर में खाद-बीज कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 3 व्यापारियों पर FIR; 9 संस्थानों की बिक्री पर रोक
    • छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, आज से बारिश की तीव्रता घटेगी; रायपुर में बादल-बारिश के आसार
    • लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त जारी, CM मोहन यादव ने 1.25 करोड़ बहनों को भेजे ₹1835 करोड़
    • सूर्या मॉल के सेंशेसन स्पा सेंटर पर पुलिस का छापा, लाइट-पानी बंद होने के बावजूद अंदर मिले लोग
    • BRICS की अध्यक्षता भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा और नेतृत्व क्षमता का प्रमाण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
    • जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ने का सबसे सशक्त माध्यम है शिक्षा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Monday, September 14
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » कामवासना में अंधा भाई बना कातिल, चचेरी बहन के प्रेमी की हत्या कर शव फ्रीजर में छिपाया, 6 गिरफ्तार

    कामवासना में अंधा भाई बना कातिल, चचेरी बहन के प्रेमी की हत्या कर शव फ्रीजर में छिपाया, 6 गिरफ्तार

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJune 12, 2025 trending No Comments3 Mins Read
    कामवासना में अंधा भाई बना कातिल
    कामवासना में अंधा भाई बना कातिल

    अगरतला। त्रिपुरा में एक कलयुगी भाई ने अपनी चचेरी बहन के साथ जिस्मानी संबंध बनाने और उससे रिश्ता जोड़ने की अंधी चाहत में उसके प्रेमी की बेरहमी से हत्या कर दी। इस हत्याकांड का खुलासा होने के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस खौफनाक साजिश में उसका साथ देने वाले उसके माता-पिता समेत पांच अन्य लोगों को भी सलाखों के पीछे भेज दिया है।

    पश्चिम त्रिपुरा के पुलिस अधीक्षक किरण कुमार ने इस वारदात का खुलासा करते हुए बताया कि मृतक युवक युवती के साथ प्रेम संबंध में था। वहीं, युवती का चचेरा भाई भी उससे एकतरफा प्रेम करता था और उसके साथ यौन संबंध स्थापित करना चाहता था। हाल ही में प्रेमी जोड़े के बीच किसी बात को लेकर अनबन हो गई थी और वे आपस में बात नहीं कर रहे थे। आरोपी ने इसी बात का फायदा उठाकर अपने नापाक मंसूबों को अंजाम देने की खूनी साजिश रची।

    Read Also-  लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही महिला की निर्मम हत्या, जांच में जुटी पुलिस

    यूं रची खौफनाक हत्या की साजिश
    पुलिस के अनुसार, आरोपी ने युवती की कमजोरी का फायदा उठाना चाहा, क्योंकि उसने हाल ही में अपने पिता को खोया था। आरोपी यह बात अच्छी तरह जानता था कि जब तक लड़की का प्रेमी जिंदा है, उसके अवैध इरादे कभी पूरे नहीं हो पाएंगे। लिहाजा, उसने प्रेमी को रास्ते से हटाने की पूरी योजना बनाई। आरोपी अक्सर युवती के घर जाया करता था, जिससे उसे उनकी हर बात की जानकारी थी।

    बांग्लादेश से एमबीबीएस की पढ़ाई कर चुके इस आरोपी युवक ने 8 जून को लड़की के प्रेमी को अपने एक रिश्तेदार के घर बुलाया। वहां मौजूद तीन अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर उसने युवक का गला घोंटकर बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या के बाद, शव को छिपाने के लिए एक ट्रॉली बैग में ठूंस दिया गया।

    Read Also-  इंदौर टू शिलांग : सोनम का प्लान B था तैयार,  हत्यारे चूक जाते तो खुद देती पति को मौत

    अगले ही दिन, आरोपी ने अपने माता-पिता को फोन कर अगरतला बुलाया और उस ट्रॉली बैग को त्रिपुरा के गंडाचेरा ले जाएं। एसपी ने बताया, “आरोपी के माता-पिता कार से अगरतला पहुंचे और ट्रॉली बैग को गंडाचेरा ले गए। वहां उन्होंने अपने दुकान के आइसक्रीम फ्रीजर में शव को बड़ी चालाकी से छिपा दिया।

    गुमशुदगी की शिकायत से हुआ खुलासा
    पीड़ित परिवार द्वारा युवक की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की। शुरुआती छानबीन में ही पुलिस को आरोपी चचेरे भाई पर संदेह हुआ और उसे हिरासत में ले लिया गया। एसपी ने बताया, “उसकी निशानदेही और कबूलनामे के आधार पर बुधवार को आइसक्रीम फ्रीजर से शव बरामद कर लिया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।” पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी के माता-पिता सहित कुल छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई और गहन जांच जारी है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    tripura crime tripura crime latest news tripura crime news tripura crime news live tripura crime news update
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    अवैध शराब डंप का खुलासा: 89.46 बल्क लीटर शराब और भारी मात्रा में पैकिंग सामग्री जब्त

    बिलासपुर में नशे के कारोबार पर बड़ा वार, पिता-पुत्र समेत 3 गिरफ्तार; 20 लाख की नशीली दवाएं जब्त

    नवरात्रि में बच्ची से दरिंदगी, फिर हत्या; कोर्ट ने आरोपी चाचा को सुनाई फांसी की सजा

    Zudio स्टोर चोरीकांड का खुलासा: दो आरोपी गिरफ्तार, नगदी-सामान समेत बाइक और मोबाइल जब्त

    लूट की नीयत से रोका, विरोध किया तो चाकू से कर दिए कई वार; नाबालिग समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

    धमतरी में नवविवाहिता की हत्या का खुलासा, पति ने रस्सी से गला घोंटकर उतारा मौत के घाट

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.